kalsarpa dosh calculator
✕

रिंकल्‍स से पाएँ छुटकारा

Written By ND
Updated: शनिवार, 26 मार्च 2011 (11:37 IST)
ND
1. ठंडे दूध की आधा चम्मच मलाई को बाईं हथेली पर लेकर उसमें नीबू के रस की 4-5 बूँदें मिलाएँ। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएँ। इसके अलावा पपीते के गूदे की मालिश भी कर सकते हैं।

2. रक्त साफ न होने और त्वचा का व्यायाम न होने की वजह से भी चेहरे पर झुर्रियाँ पड़ती हैं। इसके लिए ड्रेसिंग टेबल के सामने खड़े होकर हँसने की कोशिश करें। पहले धीरे-धीरे हँसें बाद में इस प्रक्रिया में तेजी लाएँ। हँसने से चेहरे की माँसपेशियों का अच्छा व्यायाम होता है। इससे फेफड़े भी सशक्त होते हैं और रक्त भी साफ होता है।

3. चेहरे की माँसपेशियों को सुदृढ़ बनाने और ताजगी पैदा करने के लिए उबटन लगाएँ। चेहरा धोते समय मँह में शुद्घ पानी भरें और आँखों पर पानी से छींटें मारें। ऐसा 3-4 बार करने के बाद चेहरे को साफ रोएँदार तौलिए से थपथपाकर सुखा लें।

4. झुर्रियों से निजात पाने के लिए विटामिन-ई का सेवन करें। गाजर विटामिन-ई का स्त्रोत है। नियमित गाजर का रस पीने से चमत्कारिक लाभ होते हैं।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

डॉ. जगदीश चंद्र बोस जयंती 2026: जानें उनके वैज्ञानिक योगदानों के बारे में, जिन्होंने बदल दी विज्ञान की दुनिया

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक