dharma sangrah
✕

मुंहासों से बचाए, हर्बल उपाय

Written By WD
Updated: बुधवार, 24 अगस्त 2011 (13:01 IST)
ND
ऑइली स्कीन के दाग-धब्बे मिटाने के लिए चंदन का पाउडर रोज वाटर में मिलाकर लगाएं। यह नुस्खा विशेष रूप से चिपचिपे मौसम में लाभकारी है।

अचार से भी बचें, लेकिन चटनी खा सकते हैं। डेयरी प्रोडक्ट्स में हारमोनल कंटेंट अधिक होता है जो मानव के रक्त में आ जाता है इसलिए अगर आप मुंहासों को अधिक बढ़ाना नहीं चाहते, तो सभी डेयरी प्रोडक्ट्स से बचें जैसे पनीर, दही व दूध आदि।

सभी रिफाइंड फूड व कोल्डड्रिंक्स से बचें।

आयुर्वेद के अनुसार, जिस्म में अधिक पित्त होने से गुस्सा ज्यादा आता है और गुस्से से शरीर में जहरीले रसायन बनने लगते हैं जो मुंहासों के रूप में प्रकट होते हैं। इसलिए पित्त के साथ-साथ गुस्से को भी काबू में रखें।

पिंपल्स यानी मुंहासे हारमोनल असंतुलन से हो सकते है ं या किसी दवा के साइड इफेक्ट से भी। वजह जो भी हो, पित्त यानी बाइल को बैलेंस करना बहुत जरूरी है।

बहुत सी हर्बल और नेचुरल चीजें हैं जो बॉडी को डीटॉक्सीफाई करती हैं। जैसे करेले का जूस, नींबू, लौकी का जूस, बेल का शरबत, बिना शकर के इनका सेवन करें। मगर योग्य डॉक्टर की देखरेख में यह करें।

बहुत से अनाज भी मुंहासे भगाने का काम करते हैं जैसे ब्राउन राइस, जौ आदि। वजन कम करने के लिए और पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए जौ यानी बर्ले अच्छा अनाज है। साथ ही इन दोनों अनाजों में आयरन, बी-कॉम्प्लेक्स व अन्य मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। फलों में तरबूज, खरबूजा, सेब, मौसमी आदि सभी पित्त प्रकृति के लिए अच्छे हैं।

पिंपल्स को शरीर से दूर रखने के लिए आमतौर पर आप सभी फ्रूट्स ले सकते हैं लेकिन बेहतर होगा कि मैंगो से बचें। सभी सब्जियां ठंडी प्रकृति की होती हैं। इसलिए बॉडी को कूल रखने के लिए सभी सब्जियाँ खाई जा सकती हैं।

इनसे पिंपल्स साफ होते हैं। जहां तक सब्जियों के जूस का ताल्लुक है, तो लौकी का जूस, पेठा जूस और बंदगोभी का जूस पिंपल्स की सफाई के लिए बहुत अच्छे हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति