भीगा मौसम, बिखरी जुल्फें
बरसात में बालों की देखभाल कैसे करें
ND
बरसात के पानी में भीगने के बाद घर आकर साफ पानी से अपने बालों को अवश्य धोएं।
गीले बालों को तौलिए से झटक-झटककर बालों को पोंछने से बाल कमजोर होकर टूटते हैं।
ND
एक माह में 2 बार हेयर स्पा जरूर लें। इससे आपके बाल चमकदार व मजबूत होंगे।
स्विमिंग के दौरान स्विमिंग कैप जरूर पहनें। ऐसा करने से आप स्विमिंग पुल के पानी में मिली क्लोरीन से अपने बालों की सुरक्षा कर सकते हैं।

