Daily Horoscope
✕

दिवाली मेकअप : परफेक्ट ब्यूटी

Updated: शनिवार, 18 अक्टूबर 2014 (15:15 IST)
दिवाली की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। आपने भी अपनी पसंदीदा ड्रेस का चुनाव कर लिया होगा। दिवाली के अवसर पर मुख्यत: महिलाएं घाघरा-चोली, साड़ी, सलवार कुर्ती ही पहनना पसंद करती हैं। उनके इस खास पहनावे को श्रेष्ठतम रूप देने के लिए जरूरी है एक आदर्श मेकअप। जिसके लिए कुछ खास टिप्स इस प्रकार हैं:-
 
हमेशा अपनी ड्रेस के आधार पर मेकअप का चयन करें, यदि आपकी ड्रेस हेवी है तो लाइट मेकअप और यदि आपकी ड्रेस सिंपल है तो थोड़ा हेवी मेकअप करें।

मेकअप के पहले अपना फेस अच्छी तरह धोएं व टोनर का इस्तेमाल करें, टोनर से आपका मेकअप ज्यादा समय तक टिका रहेगा।

यदि आपकी स्किन पर डार्क स्पॉट्स हैं तो आप फाउंडेशन के साथ साथ कंसीलर का भी इस्तेमाल कर सकतीं हैं, हमेशा अपनी स्किन टोन से लाइटर टोन का फाउंडेशन व कंसीलर इस्तेमाल करें।

लाइट मेकअप के लिए आंखों और होंठों का सिंपल मेकअप करें, आइ लाइनर, काजल से शुरू करते हुए मस्कारा पर खत्म करें, आई शेडो का इस्तेमाल न करें। आप चाहें तो कलरफुल आई पेंसिल का भी इस्तेमाल कर सकतीं हैं।

होंठों पर लिपस्टिक के डार्क शेड्स व लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करके इन्हें हाइलाइट कर सकतीं हैं।

डार्क मेकअप के लिए फाउंडेशन व कंसीलर के बाद अपने ड्रेस से मेचिंग आइ शेडो का प्रयोग करें, सामान्यत: डार्क मेकअप के लिए हरे, काले, ग्रे, परपल कलर के आई शेडो का प्रयोग किया जाता है।

आइ शेडो के बाद लाइनर व मस्कारा लगाएं।

यदि आपका मेकअप लाइट है तो इसे पूर्णता प्रदान करने के लिए हेवी इयरिंग्स पहनें। आप चाहें तो बालों को खुला छोड़ सकतीं हैं या कोई हेअर स्टाइल अपना सकतीं हैं। 
 
तो इस दिवाली अपनाएं ये टिप्स और पाएं स्टाइलिश एवं परफेक्ट लुक। 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति