ताकि दमकता रहे चेहरा
ND
अब स्पंज से हल्के हाथों से रगड़कर चेहरा धो लें और फिर बीस-पच्चीस मिनट बाद साबुन लगाकर चेहरा धोएँ। होली के बाद लगा रंग छुट जाएगा। जौ का आटा व बादाम का तेल मिक्स कर लें। उसको त्वचा पर लगाकर रंग को साफ करें। दूध में थोड़ा सा कच्चा पपीता पीसकर मिलाएँ।
साथ ही थोड़ी सी मुलतानी मिट्टी व थोड़ा सा बादाम का तेल मिक्स करें और करीब आधे घंटे बाद चेहरा धो डालें। सूखी त्वचा हो तो फेसपैक में बेबी ऑइल और दूध मिलाकर पेस्ट बनाएँ और 5 मिनट तक गलाकर लगाएँ व दस मिनट बाद धो लें।

