Daily Horoscope
✕

गुलाबी सौंदर्य के लिए गुलाब

Updated: सोमवार, 19 जनवरी 2015 (11:08 IST)
यूं तो गुलाब त्वचा का सौन्दर्य निखारने में सदियों से माहिर है। गुलाब के फूलों की पत्तियां त्वचा को पोषण देती हैं, त्वचा के रोम-रोम को सुगंधित बनाती हैं, ठंडक प्रदान करती हैं। 


 
गुलाब के 2 फूलों को पीसकर, आधा प्याले कच्चे दूध में 30 मिनट तक भिगोएं, फिर इस लेप को आहिस्ता-आहिस्ता त्वचा पर मलें, सूखने पर ठंडे-ठंडे पानी से स्नान कर लें। शरीर की त्वचा नर्म, मुलायम और गुलाबी आभायुक्त दिखाई देगी। 
 
गुलाब के फूलों का रस चेहरे पर मलने से चेहरे पर ठंडी-ठंडी ताजगी बनी रहती है। पसीने से स्किन सेल्स डेड हो जाते हैं। ऐसे में गुलाब की पत्तियों के जरिए नए सेल्स बनते हैं, जिससे त्वचा में ग्लो बढ़ने लगता है। 
 
गुलाब की पत्तियों को फ्रिज में ठंडा करके लगाने से न सिर्फ त्वचा को फायदा होता है, बल्कि खुशबू से दिमाग में भी ताजगी महसूस होती है। 
 
इसके अलावा दूध और केसर लगाने के बाद गुलाब की पत्तियां लगाने से भी त्वचा से कालापन बिलकुल साफ हो जाता है। साथ ही नहाने से पहले पानी में गुलाब की कुछ पत्तियां डाल दी जाएं तो हाथ-पैर भी साफ रहते हैं और पसीने की बदबू भी नहीं आती है। 
 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति