खूबसूरती पर आपका भी हक है
घर में उपलब्ध सौंदर्य प्रसाधन
ND
गोभी के पत्तों को पीस कर उसके रस में थोड़ा सा शहद मिला कर चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें। इससे त्वचा की खुश्की व कालापन कम होता है।
पालक को काट कर उबाल लें। इस पानी को हल्के हाथो से चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा में निखार आएगा।
खीरे के रस में थोड़ा सा दूध मिला कर चेहरे पर लगाने से रंग साफ होता है। खीरे के टुकड़े को चेहरे पर रगड़ने से चेहने के दाग, धब्बे, कील मुंहासे व झाइयां कम होती है।
पका पपीता का टुकड़ा चेहरे पर रगड़ने से चेहरा चमकदार होता है।
कच्चा दूध में बादाम पीसकर मिलाएं। इस पेस्ट को नियमित रूप से चेहरे पर मलने से चेहरा आकर्षक लगता है।
शकरकन्दी को उबालने के पश्चात बचे पानी से फटी हुई एड़ियां धोने से वह ठीक होता है।

