Hanuman Chalisa
✕

करवा चौथ स्‍पेशल मेकअप टि‍प्‍स

Updated: शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2014 (12:54 IST)
अगर आप करवा चौथ के खास दि‍न अपने व्यक्तित्व में खास निखार लाना चाहती हैं तो खूबसूरत और स्मार्ट दिखने के टिप्स तो आजमाने ही पड़ेंगे। चाहे मौसम कैसा भी हो, अगर आप चाहती हैं कि करवा चौथ के दि‍न आप हुस्‍न की मलि‍का दिखें तो अपनी त्वचा का ध्यान रखें। 
 
अगर आप ये ब्यूटी टि‍प्‍स आजमाएंगी तो करवा चौथ के दि‍न चाहे मौसम कैसा भी रहे आप दमकी-दमकी नजर आएंगी।
 
*  धब्बों पर कंसीलर मॉइश्चराइजर मिलाकर लगाएं। 
 
*  गाढ़ा और हैवी फाउंडेशन न लगाएं। ऊपर से पाउडर भी हल्का ही थपथपाएं। पाउडर नाक के आसपास चमकते हिस्से पर ही लगाएं तब भी ठीक रहेगा। 
 
*  अगर आप 40 पार हो चुकी हैं। उम्र के साथ चेहरा लंबा और पिचका होने लगता है अतः ब्लश का इस्तेमाल न करें। लगाना ही है तो गालों के उभरे हुए हिस्से पर इसे लगाएं, बाजू में कानों की तरफ नहीं। इससे चेहरा लटका हुआ नहीं लगेगा। 
 
*  गालों पर शिमर न लगाएं। यह चेहरे पर आने लगी महीन रेखाओं को लाइट के साथ परिवर्तित करेगा, जिससे वे उभरकर दिखेंगी। 
 
*  लिप लाइनर नेचुरल कलर का लगाएं। मेट लिपस्टिक की जगह मॉइश्चराइजिंग लिपस्टिक या लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करें। हो सके तो लिप प्लम्पिंग ग्लॉस इस्तेमाल करें, लेकिन शाइनी लिपस्टिक न लगाएं। 
 
*  आंखों के नीचे गहरा मेकअप न करें। पलकों के ऊपर आईलाइनर लगाएं। मस्कारा अवश्य इस्तेमाल करें। आई लैशेस को कर्लर से घुमाएं। गहरे आईशैडो न लगाएं। 
 
*  आई ब्रो अवश्य बनवाएं, उससे नैन-नक्श व्यवस्थित लगेंगे। परंतु आई ब्रो बहुत पतली न बनवाएं। इससे चेहरे की बची-खुची कोमलता भी छिन जाएगी। यह ध्यान रखें कि ज्‍यादा उम्र में मेकअप फीचर्स को उभारने के लिए नहीं, बल्कि चेहरा दमकाने के लिए किया जाता है। 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया