dipawali
✕

Winter skin care : घर में बनाएं नाइट सीरम और पाएं नेचुरल ग्लो

Updated: मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022 (12:34 IST)
सर्दियों का मौसम आते ही चेहरे पर रूखेपन की समस्या आम हो जाती है जिसके लिए हम हर तरह की क्रीम का इस्तेमाल करने से भी नहीं चूकते। लेकिन इन तमाम क्रीमों का इस्तेमाल करने के बाद भी चेहरे पर वो सॉफ्टनेस नजर नहीं आती, जो हम चाहते हैं। उलटा चेहरे पर चिपचिपाहट व डलनेस नजर आने लगती है। अगर आप अपने स्कीन केयर रूटीन में कुछ बदलाव करें तो इन तमाम समस्याओं से निपटा जा सकता है।
 
आप सभी ने सीरम का नाम तो सुना ही होगा। सीरम के सही और नियमित इस्तेमाल से चेहरे में चमक आती है। यदि आप बाजार से महंगे सीरम लाने से बचना चाहती हैं। तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप घर में ही सीरम तैयार कर सकती हैं?
 
कैसे करें घर में सीरम तैयार :
 
ग्लीसरीन के फायदों से तो हम सभी भली-भांति परिचित हैं। ग्लीसरीन आपके चेहरे में सॉफ्टनेस लाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं, कैसे आप ग्लीसरीन से घर में सीरम तैयार कर सकते हैं। सबसे पहले आप 2 चम्मच ग्लीसरीन लें। अब इसमें समान मात्रा में गुलाब जल मिलाएं, साथ ही कुछ बूंदें इसमें नींबू की डालें।
 
रात में सोने से पहले इसे अपने पूरे चेहरे और हाथ-पैरों में लगाएं और इस बात का ध्यान रखें कि इसे लगाने से पहले पूरे चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसी के साथ ही आप दूसरा सीरम इस तरह से तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको एलोवेरा जेल की जरूरत होगी और विटामिन ई कैप्सूल की।
 
विटामिन-E सीरम तैयार करने के लिए सबसे पहले आप एलोवेरा का जैल लें। अब इसमें 2 से 3 विटामिन-ई की कैप्सूल डालें और इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद पूरे चेहरे पर अप्लाई कर लें। यह एक नेचुरल सीरम है जिसका इस्तेमाल आप नियमित तौर पर कर सकती हैं।
 
इन सीरम को लगाने से पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि यह आपको रात के वक्त ही लगाने है। दोपहर के समय यदि आप इनका इस्तेमाल करती हैं तो आपके चेहरे पर धूल-मिट्टी चिपकेगी और इसका कोई फायदा भी आपको नजर नहीं आएगा इसलिए रात के समय ही इन सीरम का इस्तेमाल करें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब है सरदार पटेल जयंती? क्यों कहा जाता है उन्‍हें लौह पुरुष? जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें

मीराबाई जयंती 2026: क्या कृष्ण भक्ति में लीन मीरा सचमुच मूर्ति में समा गई थीं? जानिए उनकी जिंदगी के 5 अनोखे रहस्य!

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

अगला लेख