sundarkand
✕

सर्दियों में तैयार होने में आता है आलस्य? तो आपके लिए हैं ब्यूटी टिप्स...

Updated: शनिवार, 12 जनवरी 2019 (16:44 IST)
सर्दियों के मौसम में बहुत से लोगों को अपने घर से बाहर निकलने, कहीं आने-जाने, कोई काम करने और मेकअप करके तैयार होने में आलस्य आता हैं, क्योंकि ठंड ही इतनी ज्यादा होती है। इसके अलावा कई बार समय की कमी के चलते भी सभी स्टेप्स फॉलो करके पूरा मेकअप नहीं हो पाता। ऐसे में हम आपको बताते हैं, कम से कम समय में और कुछ ही स्टेप्स अपनाकर आप कैसे खूबसूरत लग सकती हैं, साथ ही कहीं भी बाहर आने-जाने के लिए तैयार लग सकती हैं।
 
1 सबसे पहले तो, सर्दियों में रोजाना सुबह अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोया करें, इससे चेहरे के खुले पोर्स बंद हो जायेंगे और स्किन टाइट नजर आएगी।
 
2 वैसे तो केवल सर्दियों में ही नहीं बल्कि हर मौसम में रेड लिपस्टिक अपने पर्स में रखें। ये कभी ट्रेंड से बाहर नहीं होती और जब तैयार होने के लिए समय कम हो, तो केवल रेड लिपस्टिक लगा लीजिए और आप किसी भी अवसर के लिए तैयार है।
 
3 सुबह के समय बालों में शैंपू करना एक बड़ा काम लगता है और ठंड के दिनों में तो बाल गिले करने में डर ही लगता है। ऐसे में आप बालों को धोने का काम एक रात पहले ही कर लें।
 
4 अगर किसी दिन एक रात पहले शैंपू न कर पाई हो और अगली सुबह ही करना पड़ रहा हो, तो आप सर्दियों में ड्राई शैंपू का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। लेकिन हर बार इसे इस्तेमाल न करें, कभी-कभी के लिए यह अच्छा विकल्प है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख