Hanuman Chalisa

Beauty Tips : चीनी के इस्तेमाल से निखारें खूबसूरती

Updated: शुक्रवार, 17 जनवरी 2020 (17:25 IST)
यदि आपको ऐसा लगता है कि चीनी केवल खाने-पीने के पदार्थ में इस्तेमाल होती है तो अब आप अपनी सोच बदल सकते हैं, क्योंकि यह केवल आपके मुंह में मिठास ही नहीं घोलती है, बल्कि आपकी त्वचा की खूबसूरती को निखारने का भी काम करती है। आइए जानते हैं कि कैसे चीनी का इस्तेमाल कर आप अपनी त्वचा निखार सकते हैं....  
 
1. चेहरे से मृत त्वचा हटाने के लिए आप चीनी का उपयोग कर सकते हैं। थोड़ी सी चीनी में नींबू का रस और जैतून का तेल मिलाएं और अब इस मिश्रण को हल्के हाथ से चेहरे या अन्य जगह जहां पर डेड स्कीन हो, वहां पर मसाज करें।  
2. यदि आपको चेहरे पर ग्लो लाना है तो आप थोड़ी सी चीनी में कॉफी पॉवडर मिलाएं। अब इससे चेहरे की मसाज करें।  
3.यदि आपको शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स या निशान हैं तब आप चीनी में थोड़ा शहद, कॉफी व बादाम का तेल मिलाकर लेप बना लें। अब इस लेप को निशान वाली जगह पर लगाएं।  
 
4. चीनी से घर पर ही वैक्स तैयार किया जा सकता है। चीनी में नींबू का रस मिलाकर गर्म करें। अब इसे हल्का गुनगुना हो जाने पर शरीर के उन हिस्सों पर लगा लें जहां अनचाहे बाल हों। अब त्वचा पर लगे इस वैक्स को पट्ट‍ियों से खिंच दें। इससे अनचाहे बाल भी साथ में निकल जाएंगे।
 
5. चीनी से होंठ को गुलाबी बना सकते हैं। पिसी हुई शक्कर में नारियल तेल और नींबू का रस मिलाकर होंठों पर हल्के हाथ से स्क्रब करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख