biodatamaker

टोमॅटो फेसमास्क में छुपा है खूबसूरती का खजाना, Beautiful skin के लिए आजमाएं

Updated: सोमवार, 14 फ़रवरी 2022 (10:45 IST)
चमकती-दमकती त्वचा की चाहत किसे नहीं होती? हर व्यक्ति अपनी त्वचा को स्वस्थ और शाइनी बनाने के लिए ढेरों उपाय करता है। लेकिन इन सब उपाय के बावजूद कुछ असर दिखाई नहीं देता। अगर आप चाहते हैं नेचुरली सुंदरता, साफ स्कीन तो आपको यहां-वहां भटकने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि हमारे किचन में ही छुपा है खूबसूरती का खजाना।
 
जी हां, हम बात कर रहे है सब्जियों का स्वाद बढ़ाने वाले टमाटर की, जो सब्जियों का तो स्वाद तो बढ़ाता ही है, साथ ही आपकी खूबसूरती को भी बढ़ाता है। तो आइए जानते हैं टमाटर के उपयोग से आप कैसे क्लीयर स्कीन पा सकती हैं?
 
टमाटर का कैसे करें फेस पर उपयोग?
 
* टमाटर के जूस को निकालकर अपने पूरे चेहरे पर रोज लगाएं। यह आपके चेहरे से एक्स्ट्रा ऑइल निकालने में मदद करता है।
 
* 1 चम्मच बेसन, आधा चम्मच मलाई, आधा चम्मच शहद और 2 चम्मच टमाटर का जूस इन्हें साथ में मिलाकर रख लें। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। सूखने के बाद साफ पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें। इस फेसमास्क का इस्तेमाल आप हफ्ते में 2 बार जरूर करें और असर आपके सामने होगा।
 
* टमाटर का आधा भाग लेकर इसे ब्लैकहेडस पर रब करने से आपके ब्लैक हेड्स धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे।
 
टमाटर के पेस्ट को चेहरे पर लगाने से फायदे-
 
* स्कीन पर पड़ रही झुर्रियों से भी टमाटर आपको निजात दिला सकता है। इसके लिए आप रोज टमाटर को अपने फेस पर लगाएं। यह आपकी स्कीन को टाइट और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
 
* स्कीन को तरोताजा रखना चाहती हैं तो टमाटर का इस्तेमाल जरूर करें। यह आपकी स्कीन को फ्रेश रखने में आपकी मदद करेगा।
 
* टमाटर में विटामिन सी की उपस्थिति त्वचा को क्लीन करने में मदद करती है। अपने चेहरे पर टमाटर लगाएं और रिजल्ट देखें।
 
* त्वचा को साफ करने और पिंपल्स को खत्म करने में टमाटर का लाभदायक है।

ALSO READ: Oily Skin से छुटकारा दिलाएगा ये खास फेसपैक, आप भी आजमाएं

ALSO READ: लंबे समय तक बैठकर कर रहे हैं काम, तो संभल जाइए, वर्ना होगी परेशानी

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख