biodatamaker

ऑइली हेयर की चिपचिपाहट से हैं परेशान तो जानिए 5 टिप्स

Updated: बुधवार, 27 जून 2018 (17:43 IST)
जब भी आप शैम्पू करते हैं, तब कुछ दिनों तक तो बाल बहुत अच्छे दिखते हैं लेकिन 2-3 दिन बाद से ही बालों में वापस से ऑइली आने लगता है और वे तैलीय हो जाते हैं। यह समस्या और भी बढ़ जाती है, जब मौसम बरसात का हो और बाल भी पहले से ही तैलीय हों।
 
बरसात के दिनों में अक्सर बालों में चिपचिपाहट की समस्या सामने आती है। नमी और उमस के कारण पैदा होने वाली यह समस्या परेशान कर देती है। खासतौर पर तैलीय बालों में तो और भी ज्यादा चिपचिपाहट होती है। तो आइए जानते हैं तैलीय बालों की देखभाल के कुछ टिप्स जिन्हें अपनाकर आप चिपचिपे बालों से राहत पा सकते हैं...

ALSO READ: काले, लहराते, सुंदर बाल चाहिए, तो लाइफ स्टाइल सुधारिए, पढ़ें 6 टिप्स
 
1. बरसात के मौसम में तैलीय ग्र‍ंथि‍यां ज्यादा सक्रिय होती हैं, जिसके कारण सीबम के सिर की त्वचा पर जमने से बाल चिपचिपे हो जाते हैं । ऐसे में सिर की सफाई पर विशेष ध्यान दें और हर दूसरे दिन शैंपू करते रहें।
 
2. बालों के लिए माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप घर पर नींबू के रस को एक मग में लेकर शैंपू करने के बाद बालों में लगाएं। इससे बालों की चमक बनी रहेगी और डेंड्रफ की समस्या नहीं होगी।


ALSO READ: जानिए, बरसात में कैसा हो आपका मेकअप?
 
3. बालों से अतिरिक्त नमी हटाने के लिए आप बेसन और दही मिलाकर सिर की त्वचा पर लगा सकते हैं। इससे सिर की त्वचा पर थोड़ी देर मालिश करने के बाद साफ पानी से धो लें।

ALSO READ: 5 मिनट में चमकती स्किन चाहिए तो इसे जरूर पढ़ें
 

4. गुलाबजल को रूई की सहायता से बालों की जड़ों में लगाएं, इससे अतिरिक्त तैलीयता कम होगी। इसके अलावा 3 चम्मच बेसन, 2 चम्मच  आंवला पाउडर, एक चम्मच सफेद सिरका और कुछ स्ट्रॉबेरी को पीस कर एक साथ बालों में अच्छी तरह से लगाएं, और कम से कम आधा घंटा रखने बाद धो लें।

ALSO READ: चेहरे की झुर्रियां, झाइयां और धब्बे सब होंगे दूर, यह 8 बातें पढ़ें जरूर
 
5. बालों में शैंपू करने के एक घंटे पहले, अंडे की सफेदी लगा सकते हैं। इसकी गंध से बचने के लिए, अप इसमें थोड़ा-सा नींबू भी मिला सकते हैं। बालों की कंडिशनिंग के लिए यह एक बेहतर विकल्प है।

ALSO READ: ऐसे लगाएं नेल-पॉलिश तो टिकेगी ज्यादा दिनों तक

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

अगला लेख