Daily Horoscope
✕

किसी भी मौसम में ट्रैवलिंग के दौरान ये 7 टिप्स जरूर अपनाएं

Updated: शनिवार, 17 नवंबर 2018 (17:06 IST)
काम से थोड़ा ब्रेक लेकर ट्रैवलिंग करना अधिकतर लोगों को पसंद आता है। कई बार व्यस्त  जिंदगी से कुछ पल अपने लिए निकालना जरूरी भी हो जाता है जिससे कि आप दोबारा ऊर्जा से  भर जाएं और अपना काम संभालें। ट्रैवलिंग के दौरान आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की  ज्यादा जरूरत होती है और साथ ही आपको अपनी स्किन को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
 
आप ट्रैवलिंग के दौरान कैसे अपनी स्किन का कैसे ध्यान रख सकते हैं, आइए, बताते हैं आपको  कुछ टिप्स- 
 
1. बाहर निकलते समय हमेशा सनस्क्रीन लगाएं चाहे धूप हो या नहीं और चाहे कोई भी मौसम हो। 
 
2. जब आप घूमने निकलते है ऐसे में टैनिंग होना आम समस्या है। इससे बचाव के लिए हफ्ते में एक बार स्क्रब जरूर करें, ऐसा करने से स्किन से मृत त्वचा हट जाएगी और आपका चेहरा साफ दिखेगा। 
 
3. ट्रैवलिंग के दौरान मॉइश्चराइजर, क्लीजर, हैंड क्रीम जैसे उत्पाद को अपने पर्स में जरूर जगह दे। 
 
4. अगर आप किसी समुद्री जगह पर घूमने जाएं तब स्किन का विशेष रूप से ख्याल रखें, क्योंकि समुद्र के खारे पानी में नहाने से त्वचा का प्राकर्तिक निखार कम हो जाता है। 
 
5. समुद्र में नहाने के बाद एक बार साफ पानी से दौबारा जरूर नहाएं। 
 
6. यदि किसी गर्मी और धूप वाली जगह पर घूमने गए हो तो लौटने के बाद, सनबर्न का प्रभाव कम करने के लिए ठंड़े दूध से चेहरे की मालिश करें। इससे चेहरे को भी ठंड़क मिलेगी।
 
7. सफर के दौरान होनी वाली थकान और बेजान त्वचा कि समस्या से बचने के लिए, जैसे ही वक्त मिले स्किन को पोषण देने के लिए, लगभग 20 मिनट के लिए एग मास्क लगा कर रखे।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

अगला लेख