Hanuman Chalisa

Beauty Tips : अपनाएं dry skin के लिए खास face packs

Updated: गुरुवार, 26 मार्च 2020 (14:38 IST)
चेहरे को साफ, सुंदर और दमकता बनाने के लिए कई तरह के फेस पैक हैं। लेकिन आपको यह पता होना भी जरूरी है कि आपकी स्किन के लिए कौन से फेस पैक का चुनाव बेहतर होगा। सभी की स्किन टाइप अलग-अलग होती हैं। किसी की तैलीय, किसी की सामान्य तो किसी की रूखी स्किन होती है। यदि आपकी स्किन रूखी हो तो नीचे बताए गए फेस पैक का इस्तेमाल आपको करना चाहिए-
 
1. रूखी त्वचा को नमी की आवश्यकता होती है। इसके लिए आधा कप केला और पपीता, थोड़ी मात्रा में तरबूज और गाजर, गुलाब जल, ग्लीसरीन और आधा चम्मच मलाई को एकसाथ पीस लें। अब चेहरे को धोकर भाप लें और फलों से बनाए गए इस पैक को चेहरे पर लगाकर कुछ देर तक मसाज करें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
 
2. नियमित तौर पर त्वचा की देखभाल के लिए केले को मैश करके उसमें शहद मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है। इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर धो लें। इससे त्वचा में प्राकृतिक नमी बनी रहेगी और कसाव के साथ-साथ चमक भी आएगी।
 
3. अंडे के सफेद भाग को दही और शहद के साथ मिलाकर फेस पैक तैयार करें। अब इस पैक को लगभग 20 मिनट चेहरे पर लगाएं और गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा का रूखापन खत्म हो जाएगा और चेहरा दमकने लगेगा।
 
4. मैथी की हरी पत्तियों को पीसकर प्रतिदिन रात के समय चेहरे पर लगाएं और सुबह उठकर इसे गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा नियमित रूप से करने पर चेहरे की अधिकांश परेशानियां दूर हो जाएंगी और रंग भी साफ होगा।
 
5. रूखी त्वचा होने के कारण आपको स्क्रब करते समय भी काफी सावधानी रखनी चाहिए। स्क्रबिंग के लिए आप जैतून के तेल में चोकर मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा तेल में शकर मिलाकर भी स्क्रब किया जा सकता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख