ganesh chaturthi

Skin care Tips : नाइट क्रीम से होने वाले फायदे

Updated: गुरुवार, 2 जनवरी 2020 (16:41 IST)
अपनी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। हर दिन कुछ-न-कुछ उपाय हम करते रहते हैं जिससे कि हमारी स्कीन में चमक बनी रहे। लेकिन क्या आप जानती हैं कि हमारे स्कीन केयर रूटीन में एक छोटा-सा बदलाव हमें फ्लॉलेस स्कीन दे सकता है।
 
नाइट क्रीम के बारे में आपने जरूर सुना होगा। इसे अगर आप अपनी स्कीन केयर रूटीन में शामिल करती हैं, तो आपकी स्कीन में आप खुद फर्क महसूस करेंगी। क्या आप जानती हैं कि नाइट क्रीम के इस्तेमाल से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं? अगर नहीं, तो एक बार इस लेख को आप जरूर पढ़ लीजिए। आप खुद-ब-खुद इस बात को समझ जाएंगी।
 
नाइट क्रीम से होने वाले फायदे:
 
जैसे कि हम सभी जानते हैं कि हमारी स्कीन रात के समय प्रदूषण और धूल-मिट्टी से दूर रहती है इसलिए इस समय हम अपनी त्वचा की जितनी केयर करेंगे, उतना हमारी त्वचा के लिए बेहतर है। रात को सोते समय चेहरे पर क्रीम लगाकर सोने से नाइट क्रीम हमारी स्कीन के अंदर तक पहुंचती है जिससे हमारी त्वचा मॉइश्चराइज होती है जिससे हमारी स्कीन सॉफ्ट और स्मूथ बनती है।
 
स्कीन टोन को करती है बेहतर : अगर आपकी चेहरे की त्वचा एक जैसी नहीं है यानी आपकी स्कीन में ईवन टोन नहीं है, तो नाइट क्रीम आपकी इस समस्या को धीरे-धीरे दूर करती है। चेहरे की त्वचा पर ग्लो लाने का काम करती है।
 
यदि आप नाइट क्रीम का इस्तेमाल रोज कर रही हैं तो आप अपने चेहरे पर नेचुरल ग्लो खुद महसूस कर पाएंगे। चेहरे की मृत कोशिकाओं को रिपेयर करने में मदद करती है, क्योंकि हम सभी जानते हैं कि हमारी स्कीन रात में खुलकर सांस लेती है इसलिए हमारी त्वचा की रात में हम जितनी देखभाल करेंगे, उतनी ही हमारी त्वचा को फायदा मिलेगा।
 
ध्यान रखें कि जब भी आप नाइट क्रीम का चयन करें तो इस बात का ध्यान रखें कि नाइट क्रीम का टेक्स्चर ज्यादा गाढ़ा न हो।
 
त्वचा को टाइट करने का भी नाइट की क्रीम काम करती है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अपनी स्कीन टाइप के अनुसार ही नाइट क्रीम का चयन करें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख