biodatamaker

Winter Skin care : सर्दियों में रूखी त्वचा से पाएं छुटकारा अपनाएं आसान टिप्स

Updated: गुरुवार, 12 नवंबर 2020 (15:56 IST)
सर्दियों में रूखी त्वचा बहुत परेशान करती है। ठंक के मौसम में त्वचा रूखी और बेजान-सी नजर आने लगती है। चेहरे की त्वचा, होंठ, एड़ियां ठंड में बहुत ज्यादा रूखी नजर आने लगती है। ऐसे में इन रूखी त्वचा से निपटने के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपनाना जरूरी होता है। तो आइए जानते हैं कैसे आप ठंड के मौसम में रूखी त्वचा से छुटकारा पा सकते है।
 
1  साबुन का कम से कम प्रयोग करें क्योंकि साबुन से त्वचा की शुष्कता और बढ़ जाती है। त्वचा को मुलायम और कोमल बनाए रखने के लिए इसका प्रयोग कम करें या नहीं करें। इसकी जगह अच्छे किस्म का फेसवाश इस्तेमाल करें।
 
2  मौसम सर्दी का हो या गर्मी का साधारण गुनगुने पानी से नहाना ही लाभदायक रहता है। इससे त्वचा की रंगत बनी रहती है और सर्दी-जुकाम भी नहीं होता है। अत: नहाने के लि‍ए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
 
3  जाड़े के मौसम में नहाने के बाद हो तो नारियल के तेल से त्वचा की मालिश जरूर करें। इससे अपकी त्वचा की कोमलता बनी रहती है और वह रूखी भी नहीं होती।
 
4  सर्दी के मौसम में धूप अच्छी लगती है। धूप का आनंद लें लेकिन सीधे धूप में न बैठें। क्योंकि सूर्य की तेज किरणें त्वचा रोग उत्पन्न करती हैं। धूप में बैठने से पहले सनब्लॉक क्रीम या कोई ऑइली क्रीम लगा लें। 
 
5  नियमित मालिश करें। इससे शरीर में रक्त का प्रवाह सही तरीके से होता है और त्वचा मुलायम एवं चमकीली बनती है। प्रतिदिन मालिश करने से अनावश्यक मोटापा भी कम होता है और सर्दी भी नहीं लगती है। तेल से त्वचा की मालिश करने के बाद बीस मिनट तक धूप लेना अच्छा रहता है।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

पेरिस में बना यूरोप का सबसे बड़ा अक्षरधाम मंदिर

अगला लेख