biodatamaker
✕

शैंपू और कंडीशनर के इस्तेमाल का सही तरीका

Updated: शनिवार, 15 सितम्बर 2018 (12:12 IST)
वैसे तो शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल आप बालों को साफ, मुलायम और चमकदार बनाने के लिए करते हैं, लेकिन यदि इन्हें गलत तरीके से बालों में लगाया जाए तो आपके बाल रूखे से नजर आने लगेंगे और धीरे-धीरे बेजान हो जाएंगे। फिर चाहे आपका शैंपू और कंडीशनर कितना ही महंगा क्यों न हो, सही तरीके से बालों में शैंपू और कंडीशनर करने से ही आपको बेहतर नतीजे मिलेंगे। आइए, जानते हैं शैंपू और कंडीशनर के इस्तेमाल का सही तरीका:
 
1. शैंपू और कंडीशनर के प्रयोग की कला जरूर सीखें। शैंपू बालों से लेकर जड़ों तक त्वचा की सफाई के लिए बने होते हैं। यह बालों की धूल और गंदगी को निकाल बाहर करते हैं।
 
2. शैंपू लगाकर थोड़े समय रुकना चाहिए। शैंपू लगाने के बाद बालों को गुनगुने पानी से ही धोना चाहिए। गर्म पानी से हेअर फॉलिकल यानी बालों की जड़ें अच्छे से खुलती हैं जिससे सफाई अच्छी होती है।
 
3. कंडीशनर लगाने का तरीका इसके विपरीत है। कंडीशनर हमेशा बालों के मध्य से लेकर अंतिम छोर तक लगाएं। कंडीशनर लगाने के बाद बालों को ठंडे पानी से धोना चाहिए। ऐसा करने से खुले हुए हेअर फॉलिकल बंद हो जाते हैं।
 
4. बालों पर कलर, आयरनिंग तथा स्ट्रेट करने से पहले हेअर प्रोटेक्टर या सीरम का इस्तेमाल जरूर करें। आयरनिंग आदि करने से गर्म हवा सर से टकराती है जिससे बालों की जड़ों को स्थाई क्षति पहुंचती है। गर्म हवा वाले हेअर ड्रायरों का प्रयोग न करें।
 
5. पुराने हेयर ब्रश, कंघी या मेकअप का ब्रश नियमित रूप से साफ करे। वरना इनमें जमी गंदगी से भी आपको संक्रमण हो सकता हैं। दूसरों के कंघी को जहां तब संभव हो इस्तेमाल न करें।

ALSO READ: प्राकृतिक परफ्यूम है केवड़ा और मोगरे के खुशबूदार फूल, ऐसे करें इस्तेमाल

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

भगवान के ठेकेदार और चमत्कार का कारोबार, सोशल मीडिया पर धर्म के नाम पर फैलता अंधविश्वास

अगला लेख