sundarkand
✕

Raksha Bandhan 2020 : घर पर ही करें एलोवेरा फेशियल, फॉलो करें आसान स्टेप्स

Updated: गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (17:53 IST)
त्योहारी सीजन में हर कोई परफेक्ट और खूबसूरत दिखना चाहता है। वक्त है राखी का, ऐसे में आप भी इस खास अवसर पर अपनी लुक्स के लिए कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहती होंगी। और ऐसा हो भी क्यों न?
 
भाई-बहन के इस खास दिन यानी रक्षाबंधन पर बहनें अपने लुक्स को लेकर काफी सजग रहती हैं। वहीं जब परफेक्ट लुक की बात आती है तो स्वस्थ त्वचा को इसमें सबसे पहले रखा जाता है, क्योंकि मेकअप के बिना तो आपका लुक पूरा हो ही नहीं सकता और इसके लिए जरूरत है ग्लोइंग और क्लीयर स्कीन की। इसके लिए आपके मन में बस पार्लर का ख्याल आता है। लेकिन इस वक्त कोरोना काल में यदि आप पार्लर जाने से बचना चाहती हैं, तो हम आपको इस लेख में बताएंगे कि कैसे आप पार्लर जैसा फेशियल घर पर ही कर सकती हैं और वह भी बिलकुल आसान तरीके के साथ। तो आइए जानते हैं।
 
एलोवेरा जेल आसानी से हर घर में उपलब्ध रहता है और इसके गुणों से तो आप सभी भली-भांति परिचित हैं ही। यह त्वचा के लिए अमृत से कम नहीं है। नेचुरल एंटीऑक्‍सीडेंट से भरपूर होने के कारण यह स्कीन की सभी प्रॉब्लम्स को चुटकियों में दूर करता है।
 
तो आइए जानते हैं कि आप घर पर कैसे कर सकती हैं एलोवेरा फेशियल?
 
फेशियल में सबसे पहले चेहरे को साफ यानी कि क्लीन किया जाता है। इसके लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें कुछ बूंदें नींबू की डालकर इससे अच्छी तरह से चेहरे पर मसाज करें, फिर कॉटन की मदद से अपने चेहरे को पोंछ लें।
 
अब बारी आती है स्क्रबिंग की। इससे त्वचा की मृत कोशिकाएं निकल जाती हैं और स्कीन साफ नजर आती है। स्क्रब तैयार करने के लिए आटे का चोकर लें। इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं और कुछ बूंदें नींबू की इसे अच्छी तरह मिक्स करके अपने चेहरे व गर्दन पर स्क्रब करें, फिर चेहरे को साफ पानी से धो लें।
 
अब अगली स्टेप है चेहरे पर मसाज करने की। इसके लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल में कुछ बूंदें विटामिन-ई की मिला लें। इसे मिक्स करके अपने चेहरे पर अच्छी तरह मसाज करें और आप कम से 15 से 20 मिनट तक चेहरे की मसाज करें।
 
फेसपैक तैयार करने के लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल इसमें कुछ बूंदें नींबू व शहद की और आधा चम्मच चावल का आटा मिला लें। इसे मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद इसे साफ पानी से धो लें।
 
जब आप फेसपैक चेहरे पर लगाएं तो उस समय गुलाब जल में रूई को भिगोकर आंखों के ऊपर रख दें और इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख