Hanuman Chalisa
✕

मुंहासों से परेशान हैं, तो यह 5 टिप्स आपके ही लिए है

Updated: शनिवार, 29 जुलाई 2017 (13:03 IST)
मुंहासे त्वचा की खूबसूरती तो चुराते ही हैं, कभी-कभी दर्द और त्वचा के दाग-धब्बों की वजह भी बन जाते हैं। अगर आपको भी इन मुंहासों से परेशान कर रखा है, तो अब बेफिक्र हो जाएं और पढ़ें यह 5 उपाय - 
 
1  अगर हार्मोनल असंतुलन या फिर पित्त के कारण मुंहासे हो रहे हैं, तो आपको अपना खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित और नियंत्रित करने की जरूरत है। खास तौर से तैलीय और अधिक मसालेदार चीजों के सेवन से बचें।
 
यह भी पढ़ें : ये 5 सब्जियां बढ़ाएंगी खूबसूरती, जानिए कैसे...
 
2  गर्मी और त्वचा के तैलीय हो जाने के कारण होने वाले मुंहासों के लिए आप चंदन पाउडर का प्रयोग कर सकते हैं, यह काफी असरदार है। गुलाबजल में चंदन पाउडर मिलाकर लगाएं और खुद असर देखें।
 
3  रिफाइंड और प्रोसेस्ड फूड से बचें, साथ ही शरीर को डिटॉक्स करने के लिए नींबू युक्त गर्म पानी या ग्रीन टी जैसी चीजों का सेवन करें। इससे शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलेंगे जो मुंहासों का कारण बनते हैं। 

यह भी पढ़ें : बरसात में मेकअप को फैलने से बचाएं, 5 टिप्स जरूर अपनाएं
 
4  कुछ दिनों के लिए नैचुरल डाइट पर रहें, जिसमें ज्यादा से ज्यादा सलाद, उबली सब्जियां, दही, छाछ आदि शामिल हो और खाने में ज्यादा घी, लेत या मसालों का प्रयोग न किया जाए।
 
5  मौसमी फल और जूस का सेवन हमेशा फायदेमंद होता है। इसके अलावा मुलतानी मिट्टी का फेस पैक लगाने से भी मुंहासे ठीक होंगे और त्वचा का अतिरिक्त तेल कम हो जाएगा।

 
यह भी पढ़ें :  फेस्टिव सीजन में दमकती त्वचा के 5 उपाय, जरूर आजमाएं
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

लेखिका ज्योति जैन की चार पुस्तकों का भव्य लोकार्पण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

अगला लेख