sundarkand
✕

क्यों न इस बार न्यू ईयर का सेलिब्रेशन 'न्यूड मेकअप' में तैयार होकर करें

Updated: शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018 (14:33 IST)
हर साल की तरह इस बार भी नए साल के स्वागत के लिए आप तैयार होकर कहीं तो सेलिब्रेट जरूरी करेंगी। ऐसे में इस बार की पार्टी के लिए आप कौन सा मेकअप करेंगी और किस लुक को अपनाएंगी, अगर अब तक ये तय नहीं किया हैं तो आइए, हम आपको बताते हैं एक ऐसे मेकअप के बारे में जो इस बार ट्रेंड में रहेगा।
 
इन दिनों सभी तरह की अवसरों के लिए ट्रेंड में है 'न्यूड मेकअप', यानी कि कम से कम मेकअप में खूबसूरत दिखना। इसे करते हुए ऐसे शेड्स चुने जाते हैं, जो आपकी स्किन टोन से मिलते हों। पूरे चेहरे पर किसी अन्य रंग का प्रयोग नहीं किया जाता। मेकअप होने के बाद चेहरा एकदम नेचुरल लगता है और नैन-नक्श उभरकर दिखते हैं। आइए, जानते हैं न्यू ईयर की पार्टी के लिए घर पर ही 'न्यूड मेकअप' करने का तरीका -
 
1. चेहरे को धो लें, अब क्लींजर और टोनर लगाएं।
 
2. चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं।
 
3. मेकअप बेस बनाएं और यह जितना न्यूट्रल होगा आप उतनी ही आप खूबसूरत लगेंगी।
 
4. अपने चेहरे के रंग से एक शेड हल्के रंग का फाउंडेशन इस्तेमाल करें, अब इसे ब्रश से एकसमान कर लें।
 
5. कॉम्पैक्ट पाउडर भी फाउंडेशन के रंग का ही यूज़ करें।
 
6. आपकी स्किन टोन से मैच करता हुआ कंसीलर चेहरे और आस-पास के हिस्सों के दाग-धब्बे को छुपाने के लिए लगाएं।
 
7. अपनी स्किन टोन से मैच करता हुआ हल्का सा ब्लशर लगाएं।
 
8. अब न्यूड या न्यूट्रल कलर का आईशैडो लगाएं। शिमर आईशैडो का प्रयोग न करें, मेट आईशैडो ही लगाएं।
 
9. आईलाइनर, काजल लगाने के बाद ट्रांसपेरेंट मस्कारा का सिंगल कोट लगाएं।
 
10. आईब्रो पेंसिल या आईब्रो कलर से आईब्रो का शेप दे सकती हैं।
 
11. अपनी स्किन टोन से मिलती हुई लाईट कलर की लिपस्टिक या लिप बॉम लगा लें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

31 अक्टूबर पुण्यतिथि: इंदिरा गांधी की मृत्यु कब, कहां, क्यों और कैसे हुई थी?

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

अगला लेख