sundarkand

Beauty Tips : नेल रिमूवर खत्म हो जाएं तो आजमाएं ये खास टिप्स

Updated: शनिवार, 18 जनवरी 2020 (15:31 IST)
नेल रिमूवर एक छोटी सी लेकिन हर लड़की के मेकअप बॉक्स में एक बहुत ही जरूरी चीज होती है। इसकी अहमियत तब पता चलती है जब आपको किसी पार्टी के लिए तैयार होना हो, पुराना आधा-अधूरा नैल पेंट हटाकर नया लगाना हो और आपको मालूम पड़े की आपका नेल पॉलिश  रिमूवर तो खत्म हो चुका हैं।
 
ऐसी स्थिती के लिए यदि आपको ऐसे कुछ घरेलू तरीके पता हो जिससे आप अर्जन्सी में अपनी नेल पॉलिश हटा सकें, तो ये आपके बहुत काम आएंगे। आइए जानें ऐसे ही कुछ आसान से तरीके: 
 
1. अल्कोहल
अगर आपके घर में अल्कोहल है तो आप इसकी मदद से नेल पॉलिश छुड़ा सकती हैं। कॉटन बॉल को लेकर अल्कोहल में डुबा लें और उसे धीरे-धीरे नाखून पर रगड़ें। ऐसा करने से नेल पॉलिश उतर जाएगी।
 
2. सिरका
सिरके की मदद से भी आप नेल पॉलिश उतार सकती हैं। इसे भी कॉटन बॉल की मदद से नाखूनों पर लगाएं। अगर आपको और बेहतर रिजल्ट चाहिए तो सिरके को एक कटोरी में लेकर उसमें कुछ बूंद नींबू के रस की मिला लें। इस घोल से नेल पॉलिश साफ करें।
 
3. गर्म पानी
नेल पॉलिश छुड़ाने का ये सबसे आसान तरीका है। एक कटोरी में गर्म पानी ले लें और अपने नाखूनों को 10 मिनट तक उसमें डुबो कर रखें। उसके बाद कॉटन से मल लें। पुराना नेल पॉलिश उतर जाएगा।
 
4. टूथपेस्ट
यह सुनने में भले ही बहुत मजेदार लग रहा हो लेकिन टूथपेस्ट एक बहुत कारगर उपाय है। थोड़ा सा टूथपेस्ट लेकर नाखूनों पर लगा लें। अब इसे कॉटन की मदद से धीरे-धीर रगड़ें। कुछ ही देर में नाखून साफ हो जाएंगे।
 
5. नेल पॉलिश
क्या आपको पता है हर नेल पॉलिश में रिमूवल का गुण होता है। अगर आपके पास नेल पॉलिश रिमूवर नहीं है तो आप किसी दूसरे नेल पॉलिश को पुराने नेल पॉलिश पर लगाकर तुरंत पोछ लें। ऐसा करने से पुराना पॉलिश उतर जाएगा।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जीना सीखिए

Friendship Day 2026: अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए 5 यूनिक गिफ्ट आइडिया, नया ट्रेंड हो रहा वायरल

Friendship Day 2026: कैसे दोस्तों के दोस्त बन जाते हैं जिंदगी के सबसे पक्के दोस्त?

गाली पर इतना बवाल क्यों? भाषा बिगड़ रही है, या समाज का असली चेहरा सामने आ रहा है?

कागज से नहीं, भ्रांतियों से बचने की आवश्यकता है

अगला लेख