Hanuman Chalisa

Monsoon Skin Care Tips : नहीं निकलेगी हाथ-पैरों की त्‍वचा, आजमाएं 3 आसान तरीके

पानी में अधिक देर तक हाथ रखने से स्किन गल जाती है। लेकिन जब मौसम बदलता है तब हाथों और पैरों की स्किन निकलने लगती है। इससे हाथ और पैर खुरदुरे हो जाते हैं। काम के दौरान बार-बार क्रीम लगाना पड़ता है। स्किन इस कदर निकलती है कि कभी - कभी जलन भी करने लगती है। ऐसे में आराम पाने के लिए 3 आसान घरेलू उपाय है जिससे आपको राहत मिल सकती है। तो आइए जानते हैं...
 
1. दूध - इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन के लिए लाभदायक है। इसे लगाने से त्‍वचा लंबे वक्‍त तक मुलायम बनी रहती है। जिससे बार-बार स्किन नहीं निकलती है। दूध के साथ  में थोड़ा सा गुलाबजल भी मिक्‍स करें। मिक्‍स करने के बाद अपने हाथों पर लगा लें और 5 मिनट बाद हाथों को धो लें। ऐसा दिन में 2 या 3 बार करें। आपको आराम मिलेगा।  
 
2. केला - केले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को बेहतरीन तरह से मॉइश्‍चराइज करते हैं। स्किन निकलने पर आप केले का पैक भी लगा सकते हैं। सबसे पहले आधे केले को मैश कर लें। इसके बाद उसमें दो चम्‍म्‍च दूध मिला लें। दोनों को अच्‍छे से मिक्‍स कर लें। और हाथों पर 5 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद साफ पानी से धो लें। दिन में दो बार ऐसा करें जल्‍द आराम मिलेगा । 
 
3.एलोवेरा जेल - यह गूणों से भरपूर होता है। इसका कई तरह से इस्‍तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद तत्‍व स्किन को हाइड्रेट रखते हैं। ऐसे में एलोवेरा जेल को फ्रिज में आइस ट्रे में जमा दें। इसके बाद एक - एक क्‍यूब को अपने हाथों पर घिसे। इससे जल्‍द आराम मिलेगा।  
 
 

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

सावन मास पर हिन्दी में बेहतरीन कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

London Trip: प्रधानमंत्री से पब्लिक तक मेट्रो, सिटी बस में सफर करते हैं

Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

अगला लेख