Hanuman Chalisa
✕

मर्दों के लिए हैंडसम दिखने के 5 टिप्स

Updated: शनिवार, 26 अगस्त 2017 (11:52 IST)
पुरुषों की त्वचा महिलाओं की अपेक्षा रफ होती है, इसलिए उन्हें भी त्वचा की देखभाल की उतनी ही जरूरत होती है, जितनी सामान्य तौर पर महिलाएं करती हैं। सही तौर तरीकों का इस्तेमाल आपको उम्र से 10 साल तक कम दिखने में मदद कर सकता है। और आप  पहले से अधिक आकर्षक दिख सकते हैं। पढ़ें 5 टिप्स - 
 
1 चेहरे और त्वचा की सफाई का विशेष ध्यान रखें। साबुन की अपेक्षा फेसवॉश या फोम का इस्तेमाल करें और समय-समय पर चेहरे की मसाज करवाते रहें, ताकि त्वचा पर रौनक दिखाई दे।
 
2 सप्ताह में 2 या 3 बार शैंपू करें और बालों को बेतरतीब रखने के बजाए सही आकार और लंबाई में कटवाएं और उन्हें व्यवस्थित बनाए रखें। आइब्रोज को भी मोटा लेकिन शेप में रखें।
 
3 शेविंग करना जरूरी है, ताकि गंदगी जमा न हो और त्वचा भी सुरक्षित रहे। अगर दाढ़ी बढ़ाना चाहते हैं तो ट्र‍िमिंग पर विशेष ध्यान दें। अपने चेहरे के अनुसार दाढ़ी को शेप दें, ताकि आप आकर्षक दिखें।
 
4 नाखूनों पर भी बराबर ध्यान दें। नाखूनों को अधिक बढ़ाएं नहीं, उन्हें समय-समय पर काटते रहें और शेप में भी बनाएं रखें। पुरुषों के लंबे नाखून गलत छवि बनाते हैं। 
 
5 हाथों और पैरों की त्वचा को मुलायम करने के लिए सफाई और मॉश्चराइजर पर ध्यान दें। जब भी चेहरा, हाथ, पैर धोएं या नहाएं, मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। इससे नमी बनी रहेगी और चिकनाई के कारण त्वचा भी खराब नहीं होगी। 
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

अगला लेख