Hanuman Chalisa

Makeup Tips : जानिए Skin Type के हिसाब से कौन सा फाउंडेशन लगाना चाहिए?

Updated: गुरुवार, 20 अगस्त 2020 (16:45 IST)
मेकअप में अहम हिस्सा होता है फाउंडेशन का इस्तेमाल और उसे सही तरह से लगाना। वैसे तो 4 प्रकार के फाउंडेशन बाजार में मिल रहे हैं - क्रीम, पाउडर, लिक्विड और केक फाउंडेशन। ये तो आप जानते होंगे कि फाउंडेशन का रंग स्किन टोन के हिसाब से ही होना चाहिए। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कौनसी स्किन टाइप पर कौन से प्रकार का फाउंडेशन लगाना चाहिए? आइए, बताते हैं -
 
1 अगर ड्राय त्वचा हो, तो क्रीम फाउंडेशन लगाना बेहतर होता है।
 
2 अगर ऑयली त्वचा हो, तो केक या पाउडर फाउंडेशन लगाना चाहिए।
 
3 सामान्य त्वचा वालों के लिए लिक्विड फाउंडेशन का उपयोग करें।
 
ऐसे लगाएं पाउडर फाउंडेशन
 
1 चेहरे को अच्छी तरह से साफ करने के लिए क्लींजर लगाएं।
 
2 अब टोनर की मदद से त्वचा को टोन करें।
 
3 त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइजर लगाएं।
 
4 एक स्पंज पर पाउडर फाउंडेशन लगाएं और इस स्पंज से पूरे चेहरे पर फाउंडेशन को एक समान फैलाएं।
 
5 आप चाहें तो ब्रश के इस्तेमाल से भी पाउडर फाउंडेशन लगा सकते है। इसके लिए ब्रश से पाउडर फाउंडेशन लें और अतिरिक्त पाउडर को निकाल दें। फिर इसे चेहरे पर हल्के-हल्के गोलाकार दिशा में घुमा कर लगाएं।
 
6 फाउंडेशन को सबसे पहले माथे से लगाना शुरू करते हुए पूरे चेहरे पर लगाएं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख