dharma sangrah
✕

Beauty Care: इन चीजों को करें अपनी Diet में शामिल और रहें हमेशा जवां

Updated: शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020 (15:37 IST)
क्या आप हमेशा जवां और अपनी उम्र से कम दिखना नहीं चाहतीं? अगर हां, तो आपके लिए है कुछ ऐसी खाने की चीजें, जो आपकी भूख तो मिटाएगी ही साथ ही सेहत और सौंदर्य लाभ दोनों देगी। आइए, जानते हैं इन्हीं चीजों के बारे में जिन्हें खाकर आप जवां बने रह सकती हैं-
 
1. कद्दू- भले ही आप कद्दू का नाम सुनकर ही नाक-मुंह सिकोड़ते हों, लेकिन लंबे समय तक जवां दिखने में यह आपकी मदद कर सकता है। इसमें बीटा कैरोटीन, विटामिन ए, सी और ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह झुर्रियों को आने रोकता है और आपको जवां बनाए रखता है।
 
2. रेड वाइन- जी हां, अगर आप रेड वाइन के शौकीन हैं, तो यह शौक आपके लिए फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले एंटीएजिंग तत्व आपको जवां और आपकी त्वचा को स्वस्थ व खूबसूरत बनाएं रखता है।
 
3. कि‍वी- यह फल देखने और खाने में जितना अच्छा लगता है, उतने ही फायदेमंद इसके गुण भी हैं। इसमें आपके लिए भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी हैं। प्रतिदिन इसका सेवन आपको जवां बनाए रखेगा।
 
4. डार्क चॉकलेट- प्रतिदिन थोड़ी मात्रा में डार्क चॉकलेट खाना न केवल आपको जवां बनाए रखने में सहायक है बल्‍कि सूरज की हानिकारक किरणों से भी आपकी त्वचा को बचाता है।
 
5. जैतून- जैतून के तेल को खाएं या त्वचा पर लगाएं। यह हर तरह से आपको जवां बनाए रखने में कारगर है। एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई से भरा जैतून आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

कविता: टाट पर बैठी अम्मा के दीये

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

अगला लेख