suvichar

कोरोना काल में मास्क लगाकर करें गरबा नहीं होगा Makeup खराब, अपनाएं टिप्स

Updated: शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020 (13:47 IST)
नवरात्रि के मौके पर भक्त माता की आराधना में डूबे रहते हैं। वहीं इन दिनों गरबे का भी अपना ही एक क्रेज होता है। कोरोना काल में यदि आप पूरे नियमों का ख्याल रखते हुए ऑनलाइन गरबे की तैयारी कर रहे है। और मास्क लगाकर गरबा करना चाहते हैं, तो हम यहां इस लेख में कुछ ऐसे मेकअप टिप्स आपको बता रहे है। जिन्हें अपनाकर आप मास्क लगाकर रखें और आपका मेकअप भी खराब न हो पाएं।

जी हां गरबा करते वक्त चेहरे पर ज्यादा पसीना आने के कारण मेकअप खराब हो सकता है जिसको ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए कुछ ऐसे मेकअप टिप्स लेकर आए है, जिन्हें फॉलो कर आप अपने मेकअप को लंबे समय तक टीका सकती है और आपका मेकअप फेस मास्क पर ट्रांसफर होने से बचा सकती है वो कैसे आइए जानते हैं।
 
गरबा मेकअप फ्लॉलेस रहे और लंबे समय तक टिका रहे इसके लिए आप इन बातों का ख्याल रखें..
 
लंबे समय तक टिका रहे इसके लिए चेहरे पर मेकअप से पहले प्राइमर जरूर लगाएं। इससे आपका मेकअप लंबे समय तक टीका रहेगा।
प्राइमर लगाने से रोम छिद्र बंद हो जाते हैं और चेहरा खूबसूरत दिखता है।
 
अलग-अलग टाइप, टेक्‍सचर और फॉर्मूले के फाउंडेशन मार्केट में मौजूद हैं। इसलिए फाउंडेशन खरीदते समय इस बात का ख्याल रखें कि आपको लंबे समय तक चलने वाला फाउंडेशन ही चुनना हैं। हमेशा ऐसे फाइउंडेशन खरीदे जो 12 से 24 घंटों के बीच टिका रहे। साथ ही इस बात का ख्याल रखें कि स्‍किन टाइप के अनुसार ही फाउंडेशन चुने।
 
पूरा मेकअप हो जानें के बाद उसे सेट जरूर करें। आप यह काम पाउडर या फिर स्प्रे लगाकर कर सकती हैं। ऐसा करने से आपका मेकअप लॉन्ग-लास्टिंग और क्रीज-फ्री दिखाई देगा।
 
फेस मास्क पर लिपस्‍टिक के निशान न पड़ें, इसके लिए हमेशा मैट लिपस्टिक का ही इस्तेमाल करें। लिपस्‍टिक लगाने के बाद एक दम मास्क न पहनें पहले कुछ देर रूके फिर मास्क पहनें।
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख