biodatamaker

Lipsticks At Home : घर में बनाएं लिपस्टिक, जानिए कुछ खास टिप्स

Updated: गुरुवार, 23 जुलाई 2020 (15:00 IST)
मेकअप में लिपस्टिक एक ऐसी चीज है जिसके बिना मेकअप पूरा हो ही नहीं सकता। वहीं सिर्फ 1 या 2 लिपस्टिक से किसी महिला का काम नहीं चलता और उन्हें लिपस्टिक के शेड्स चाहिए रहते हैं। लेकिन कभी आपने लिपस्टिक को घर पर बनाने के बारे में सोचा है? अगर आप भी इच्छुक हो घर पर ही लिपस्टिक बनाने के लिए लेकिन यह नहीं पता कि इसके लिए क्या करना है और कैसे करना है, तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर लिपस्टिक बना सकती हैं। वह भी बहुत आसान तरीकों से। इसी के साथ ही आपकी लिपस्टिक की वेरायटी भी बढ़ जाएगी, सो अलग, आइए जानते हैं।
 
आयशेडो, जो पावडर फॉर्म में हो इसे 1 कटोरी में निकाल लें।
 
अब इस आयशेडो को अच्छी तरह से मिला लें। जब तक कि ये स्मूद न हो जाए, तब तक मिलाते रहें।
 
अब इसमें 1 चम्मच पेट्रोलियम जैली मिला लें। यह आपके होंठों को सॉफ्ट रखने में मदद करेगी।
 
माइक्रोवेव सेफ बाउल में इन्हें निकाल लें और गर्म कर लें। इसके पिघलने के बाद इसे फिर मिक्स करें।
 
अगर आपको डार्क लिपस्टिक पसंद है, तो आप आयशेडो का और पावडर भी मिला सकती हैं, नहीं तो जितना मिलाया है उतना काफी है।
 
अब इसे फ्रिजर में किसी डिब्बी में निकालकर रख लें। इसके जमने के बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
 
पुरानी लिपस्टिक से नई लिपस्टिक कैसे बनाएं, आइए जानते हैं-
 
अपनी पुरानी लिपस्टिक्स को माइक्रोवेव में रखकर गर्म कर लें।
 
लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि लिपस्टिक्स की एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें।
 
आप अपनी लिपस्टिक्स के दूसरे शेड्स को मिलाकर कुछ डिफरेंट कलर की लिपस्टिक भी तैयार कर सकती हैं।
 
जब लिपस्टिक पिघल जाए तो उसे अच्छे से मिक्स कर लें।
 
अब आपको लिपस्टिक में 1 चम्मच पेट्रोलियम जैली मिलाना है।
 
इसके ठंडे होने के बाद आप इसे यूज कर सकती हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

अगला लेख