sundarkand
✕

सर्दी में होंठों की देखभाल के 5 टिप्स

Updated: मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017 (15:57 IST)
सर्द मौसम में त्वचा के साथ-साथ होंठों की देखभाल भी जरूरी है, ताकि वे नर्म, मुलायम बने रहें और आप कटे व फटे होंठों की परेशानी से दूर रहें। जानिए इस मौसम में कैसे करें होंठों की विशेष देखभाल - 
 
1 मौसम कोई-सा भी हो होंठों पर उसका इफेक्ट न हो, इसके लिए शरीर में विटामिन ए व बी कॉम्प्लेक्स की कमी न होने दें। इसके लिए अपने दैनिक आहार में हरी सब्जी, दूध, घी, मक्खन, ताजे फल और ज्यूस लेती रहें। 
 
2  यदि आप अपने होंठों को हर मौसम में स्वस्थ रखना चाहती हैं तो देशी गुलाब की भीगी हुई पत्तियों को होठों पर कुछ देर तक नियमित मलें। इससे आपके होठ नेचुरल गुलाबी आभा लिए चमकते रहेंगे। होंठों की त्वचा खुरदरी हो गई हो तो रात को सोने से पहले चेहरे को धोकर होंठों को अच्छी तरह से साफ कर लें। 
 
3 इसके बाद होंठों पर क्रीम, मलाई, मक्खन या देशी घी हल्के हाथों से कुछ देर मलें। होंठों की त्वचा इससे एक जैसी होकर मुलायम बनी रहेगी। सर्दी के इन दिनों रात को सोते समय पेट्रोलियम जेली या एंटीसेप्टिक क्रीम लगाकर सोने से भी होंठ नहीं फटेंगे।
 
4  रात को सोने से पहले अपनी नाभि में देशी घी, सरसों का तेल या फिर नारियल का तेल लगाएं। इससे आपके होंठ नर्म बने रहेंगे और अगर होंठ फट रहे हों तो इसमें भी आपको राहत मिलेगी। 
 
5 सर्दी के मौसम में तापमान कम होने की वजह से प्यास कम लगती है लेकिन इसके बावजूद आपको लगातार पानी पीते रहना चाहिए ताकि होंठों पर नमह बरकरार रहे और वे सूखने से बच जाएं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख