Hanuman Chalisa
✕

Beauty Tips: इस आसान उपाय से दूर होगी चेहरे के खुले रोम छिद्रों की परेशानी

Updated: शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2020 (16:54 IST)
अगर चेहरे के खुले रोमछिद्रों को बंद करने के लिए कोई उपाय नहीं किया गया तो ये बढ़ते जाते है और उनमें गंदगी को जाने से त्वचा को बचाना मुश्किल हो जाता है। फिर त्वचा के भीतर गंदगी जमा होती है जो पिंपल्स, मुंहासों के अलावा कई तरह की समस्याओं को जन्म देती है। साथ ही आपकी प्राकृतिक खूबसूरती को चुरा लेती हैं। 
 
चेहरे के खुले रोमछिद्रों को बंद करने के लिए जानिए यह आसान सा उपाय - 
 
घर पर आसानी से एक प्रयोग करके आप अपने खुले रोमछिद्रों से राहत पा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत होगी जिसमें एक है नारियल तेल, और दूसरा है नींबू का रस। इन दोनों का प्रयोग कर आप रोमछिद्रों को टाइट कर सकते हैं। लेकिन कैसे करना है, वह भी जान लीजिए- 
 
1 इसके लिए आपको एक बड़ा चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन नारियल का तेल लेना है और इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाना है।
 
2 अब इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। इसका प्रयोग करने से पहले चेहरे को गुनगुने पानी और फेसवॉश से अच्छी तरह धो लें।
 
3 चेहरा धोने के बाद आप इस मिश्रण को चहरे पर लगाकर दो से तीन मिनट तक अच्छी तरह से मसाज करें।
 
4 अब कुछ देर मसाल करने के बाद गुनगुने पानी में भीगे तौलिये से चेहरे को अच्छी तरह से पोंछ लीजिए।
 
सप्ताह में तीन से चार बार इस प्रयोग को करने पर आप खुद फर्क देखेंगे कि आपके चेहरे पर नजर आने वाले ओपन पोर्स सिकुड़ चुके हैं और त्वचा पहले से ज्यादा साफ, चिकनी और कसी हुई नजर आएगी।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

करवा चौथ से पहले चेहरे पर कैसे लाएं नेचुरल ग्लो? घर पर अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

विजय सिंह चौहान की आठ लघुकथाएं

अगला लेख