Hanuman Chalisa

Valentine day : इस वेलेंटाइन में अपनाएं ये 5 lipstick शेड्स और दिखें बेहद खूबसूरत

चाहे अवसर कोई भी हो, लिपस्टिक आपके होंठों को रंगत देकर, लुक को पूरी तरह से बदल सकती है। इसलिए मेकअप के बाद लिपस्ट‍िक के शेड व रंग का चयन बहुत ज्यादा मायने रखता है। आइए, आपको बताए कि इन दिनों कौन से लिपस्टिक के शेड्स ट्रेंड में हैं और किस ड्रेस पर कौन सी लिपस्टिक फबेगी -
 
1 लाल- यूं तो लाल रंग हमेशा ही खास होता है, लेकिन इस समय इस रंग को काफी पसंद किया जा रहा है। हर तरह की ड्रेस पर इस कलर का उपयोग किया जा सकता है। मेकअप कलरफुल हो या न्यूड, लाल लिपस्ट‍िक इसे और भी आकर्षक बना देगी। रेडियन्ट, क्लासिक और वाइब्रेंट कलर्स में आप इसका कोई भी शेड चुन सकते हैं।
 
2 डार्क ब्राउन - खास तौर से वेस्टर्न ड्रेस पर यह रंग मैच करता है। स्मोकी आईशेड के साथ इसका मेल कमाल का लुक देता है। ट्रेडिशनल के साथ ट्राय करना चाहें तो इसका लाइट शेड आप इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि अगर आपका रंग डार्क है, तो आपको इसे नहीं चूनना चाहिए।
 
3 पीच - युवाओं में इस रंग का खास क्रेज है, और इसके ब्राइट शेड्स की डिमांड भी काफी है। मॉडर्न के साथ-साथ ट्रेडिशनल कपड़ों पर भी इसे मैच करके लगाने पर बेहतरीन यंग लुक पाया जा सकता है।
 
4 पिंक व पर्पल - पिंक कलर सदाबहार है और हर बार उतना ही खूबसूरत लगता है। बस आपको इसका सही शेड चुनना है, और आप बन सकती हैं पार्टी की शान। चाहे लाइट पिंक हो या फिर पर्पल, इसे कपड़ों के साथ मैच करके लगाएंगी, तो ज्यादा अच्छा लुक आएगा।
 
5 न्यूड - अगर रंगों से लगाव कम है, तो न्यूड मेकअप के साथ मैचिंग लिपस्ट‍िक बढ़िया विकल्प है। इस समय न्यूड कलर्स भी ट्रेंड में है और काफी पसंद किए जा रहे हैं। आप बेझिझक इसे ट्राय कर सकती हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

क्रिस्टोफ़र नोलन की ‘द ओडिसी’ : होमर के महाकाव्य की उदास सिनेमाई पुनर्रचना

कविता: लाल किला तुझे सलाम

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

अगला लेख