Hanuman Chalisa

Scrub At Home : इन 4 चीजों से घर पर ही तैयार करें हर्बल स्क्रब

Updated: मंगलवार, 12 जनवरी 2021 (11:41 IST)
स्क्रब का इस्तेमाल चेहरे से मृत त्वचा को हटाने के लिए किया जाता है, क्योंकि जब चेहरे से मृत त्वचा हट जाती है तभी स्किन मुलायम और चमकदार दिखती है। यदि आप बाजार से खरीदे गए स्क्रब को अपनी त्वचा पर ज्यादा इस्तेमाल करेंगी तो यह आपकी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकता है। लेकिन  अगर आप घर पर ही हर्बल स्क्रब बनाने की विधि जान जाए तो इससे आपकी त्वचा तो दमक उठेगी ही, साथ ही साइड इफेक्ट होने का डर भी नहीं रहेगा।
 
1. बनाना स्क्रब :
 
इसे बनाने के लिए पके हुए केलों को मसल कर इसमें चीनी और एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें। अब आपका स्क्रब बनकर तैयार है। अब इससे हल्के हाथों से अपने चेहरे पर 5 मिनट तक मसाज करें और फिर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
 
2. दही और पपीता स्क्रब :
 
पपीते को मसल कर इसमें दो चम्मच दही, तीन बूंद लेमन जूस और एक चम्मच शहद मिलाएं। अब तैयार हुए स्क्रब से अपनी स्किन पर मसाज कर उसे पांच मिनट के लिए लगा छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से फेसवॉश कर लें।
 
3. ओट्स ऐंड टोमेटो स्क्रब :
 
इसके लिए ग्राउंड ओट्स और पाउडर चीनी ले कर मिला लें। इस मिश्रण में टमाटर के कटे हुए टुकड़ों को डुबोकर निकालें और इसे अपने चेहरे पर रगड़ें। टमाटर स्किन को ब्लीच करने का काम करता है, जबकि ओट्स स्किन को सॉफ्ट बनाता है।
 
4. हनी-ऑरेंज स्क्रब :
 
दो चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर ले, दो चम्मच ओट्स ले, अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट में थोड़ा सा पानी मिलाकर स्क्रब को तैयार करें। अब हल्के हाथों से इसे चेहरे पर नीचे से ऊपर की तरफ मसाज करें। अब कुछ मिनट तक इसे अपने चेहरे पर लगा रहने दें फिर अच्छे से चेहरे को धो लें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

अगला लेख