Hanuman Chalisa

जानिए, घर पर ही मखमली लिप ग्लॉस बनाने की सरल विधि

Updated: मंगलवार, 16 जुलाई 2019 (16:48 IST)
अधिकांश लड़कियां व महिलाएं अपने पर्स में लिप ग्लॉस जरूर रखती हैं, रोजाना सूखे होठों को नमी देने के अलावा भी इसकी जरूरत उन्हें पड़ती है। जैसे मेकअप बॉक्स में भी लिप ग्लॉस व लिप बॉम होना जरूरी सा है क्योंकि इसे लगाने के बाद ही होठ लिपस्टिक लगाने के लिए बेहतर तैयार होते है।
 
आज हम आपको घर पर ही होममेड लिप ग्लॉस बनाने की सरल विधि बता रहे हैं, जिसके बाद आपको बाजार से खरीदी हुई महंगी लिप बॉम की डिब्बी के जल्द खत्म होने की चिंता नहीं सताएगी।
 
विधि 1
 
* इस विधि से लिप ग्लॉस बनाने के लिए आपको आधी चम्मच मोम और दो चम्मच कोको बटर चाहिए होगा।
 
* लिप ग्लॉस बनाने के लिए एक छोटे बाउल में मोम व कोको बटर डालें। अब इस छोटे बाउल को पानी से भरे एक एक बड़े बर्तन रख दे और इसे गैस पर रखें। उबलते हुए पानी में जब बाउल में रखा मोम और कोको बटर पूरी तरह से मिल जाए, तो इसे ठंडा होने के लिए रख दे। ठंडा होने के बाद इसे इस्तेमाल करें।
 
विधि 2
 
* इस विधि से लिप ग्लॉस बनाने के लिए आपको 2 चम्मच मोम, 4 चम्मच बादाम का तेल और 2 चम्मच गुलाबजल चाहिए होगा।
 
* लिप ग्लॉस बनाने के लिए छोटे बाउल में मोम को पिघलाएं, अब इसमें बादाम तेल डाल कर अच्छी तरह से मिक्स कर ले। अब गैस की आंच से उठाकर गुलाब जल डालें। इस मिश्रण को तब तक चलाते रहें, जब तक कि यह गाढ़ा न होने लगे, फिर इसे किसी बोतल में डालें और इस्तेमाल करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख