Hanuman Chalisa
✕

पिंपल्स का नहीं रहेगा नामोनिशान, अगर अपना लिए ये 8 घरेलू समाधान

Updated: मंगलवार, 2 अप्रैल 2019 (16:17 IST)
गर्मियों के सीजन में तैलीय त्वचा के लिए समस्या और भी बढ़ जाती है। इस मौसम में त्वचा ज्यादा तैलीय हो जाती है, जिससे उस पर धूल आदि के कण चिपकने की आशंका अधिक होती है। ऐसे में चेहरे पर गंदगी जमा होने के साथ ही पिंपल्स की परेशानी भी बढ़ जाती है। हम आपको ऐसे असरकारी घरेलू उपाय बताते हैं जो पिंपल्स का नामोनिशान मिटाने में मदद करेंगे -
 
1 जामुन की गुठली को पानी में घिसकर चेहरे पर लगाने से पिंपल्स दूर होते हैं।
 
2 दही में कुछ बूंदें शहद की मिलाकर उसे चेहरे पर लेप करना चाहिए। इससे कुछ ही दिनों में पिंपल्स दूर हो जाते हैं।
 
3 तुलसी व पुदीने की पत्तियों को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें तथा थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से भी पिंपल्स से निजात मिलती है।
 
4 नीम के पेड़ की छाल को घिसकर पिंपल्स पर लगाने से भी पिंपल्स घटते हैं।
 
5 जायफल में गाय का दूध मिलाकर पिंपल्स पर लेप करना चाहिए।
 
6 हल्दी, बेसन का उबटन बनाकर चेहरे पर लगाने से भी पिंपल्स दूर होते हैं।
 
7 नीम की पत्तियों के चूर्ण में मुलतानी मिट्टी और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें व इसे चेहरे पर लगाएं।
 
8 नीम की जड़ को पीसकर पिंपल्स पर लगाने से भी वे ठीक हो जाते हैं। काली मिट्टी को घिसकर पिंपल्स पर लगाने से भी वे नष्ट हो जाते हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख