Daily Horoscope
✕

Home Remedies for Cracked Heels - सर्दी में फटी एड़ियों से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 उपाय

Updated: मंगलवार, 9 नवंबर 2021 (18:17 IST)
सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में पैर की एड़ियां बहुत अधिक और तेजी से फटती है। कई बार एड़ी अधिक फटने पर वह दर्द भी अधिक करती है। जिससे चलने में परेशानी होना, पैरों में सूजन आना तो एड़ियों में पस भी पड़ जाता है और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। तो जानते हैं एडि़यों का गंभीर रूप से फटने के क्‍या कारण है और क्‍या उपाय किए जा सकते हैं..  

एड़ी फटने के कारण (Cracked Heels) -

- शरीर में पोषक तत्वों की कमी।
- अधिक गर्म पानी से स्नान करना।
- तलवों में एकदम कड़क होना, नमी नहीं रहना।
- थायराइड मरीजों की एड़ियां जल्‍दी फटती है।
- तलवों पर धूल या गंदगी जमा रहना।
- शरीर में तरल पदार्थों की कमी होना।

एड़ियां फटने पर क्‍या करें (Home Remedies for Cracked Heels) -

- तेल से रात को एडि़यों की मालिश करें। और मौजे पहनकर रखें।

- 1/2 चम्‍मच नींबू और 1 चम्मच मलाई को मिक्‍स कर लें। इसके बाद रात को एड़ी पर 10 मिनट तक घिसाई करें। और उन्हें साफ कपड़े से साफ कर लें। एक हफ्ते तक लगातार इसे लगाते रहे।

- रात को सोने से पहले पैरों की अच्‍छे से धोएं और फिर मॉइस्चराइजर क्रीम से 5 मिनट तक मालिश करें। रोज ऐसा करने से आपकी एड़िया एकदम नरम हो जाएगी और धीरे-धीरे तिराट भी खत्म हो जाएंगी।

- ग्लिसरीन में 1 पूरा नींबू और आधी कटोरी पानी डाल दें। इसके बाद अच्छे से शेक कर लें और रात को सोने से पहले लगा लें। 1 सप्ताह में आराम मिल जाएगा। अगर आपकी बॉडी की अन्‍य जगह की त्वचा भी रूखी और फट रही है तो वहां भी लगा सकते हैं।

- रात को पैर धोकर एलोवेरा जेल से तलवों की रोज मालिश करें। इससे एड़ियों का दर्द भी कम होगा और मुलायम भी होगी।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

Winter Skin Care Tips: महंगी क्रीम छोड़िए! रसोई की ये 5 चीजें सर्दियों में चेहरे पर लाएंगी शीशे जैसी चमक

अगला लेख