dharma sangrah
✕

Skin Care: इन आसान टिप्स से पाएं जिद्दी ब्लैकहेड्स से छुटकारा

Updated: शनिवार, 30 मई 2020 (17:03 IST)
चाहे आपका नैन-नक्श कितना ही लुभावना क्यों न हो, चाहे आपकी स्किन कितनी ही गोरी क्यों न हो लेकिन यदि आपके चेहरे के किसी भी हिस्से पर ब्लैकहेड्स हो जाएं तो देखने वालों की नजर बार-बार वहीं पड़ती है और आप असहज हो जाती हैं, साथ ही ये काले-सफेद ब्लैकहेड्स चेहरे पर भद्दे भी दिखते हैं। इन्हें हटाने के लिए जरूरी नहीं कि आप हर बार पार्लर के ही चक्कर काटें और ढेरों रुपए खर्च करें। आपके घर में भी कुछ ऐसी चीजें हैं, जो आपके ब्लैकहेड्स हटाने में आपकी मदद करेंगी। आइए जानते हैं-
 
1. बेकिंग सोडा
 
एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा गुलाबजल मिला कर पेस्ट बना लें, अब इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स वाले हिस्से पर लगाएं। फिर कुछ देर रखें और सूखने पर हल्के हाथों से रगड़ते हुए धोलें।
 
2. टूथब्रश
 
एक टूथब्रश पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाएं और ब्लैकहेड्स वाले हिस्सों पर इससे हल्के-हल्के ब्रश करें। नियमीत ऐसा करने से आपको फर्क नजर आएगा।
 
3. शहद और चीनी
 
शहद और चीनी मिलाकर पेस्ट बनाने पर यह नैचुरल स्क्रब बन जाता है। इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स वाली जगहों पर लगाएं और उंगलियों से इसे दो मिनट तक रगड़ें। कुछ मिनट तक इसे लगे रहने दें फिर चेहरे को धोलें।
 
4. एक्टिवेटेड चारकोल
 
चारकोल ब्लैकहेड्स मिटाने में काफि असरदार होता है। 2-3 एक्टिवेटेड चारकोल कैप्सूल को अच्छे से पीस लें। अब इसमें 1/4 चम्मच जेलेटिन, एक विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं। अब जो पेस्ट तैयार हुआ है, उसे ब्लैकहेड्स वाले हिस्सों व आस-पास अच्छी तरह से लगा लें। इस मास्क को 5-10 मिनट तक चेहर पर रखें फिर धोलें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब है सरदार पटेल जयंती? क्यों कहा जाता है उन्‍हें लौह पुरुष? जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें

मीराबाई जयंती 2026: क्या कृष्ण भक्ति में लीन मीरा सचमुच मूर्ति में समा गई थीं? जानिए उनकी जिंदगी के 5 अनोखे रहस्य!

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

अगला लेख