biodatamaker

अदरक केवल चाय का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, त्वचा को खूबसूरत भी बना सकता है...

Updated: बुधवार, 26 दिसंबर 2018 (15:13 IST)
अदरक का इस्तेमाल वैसे तो खाने-पीने की कई चीजों में किया जाता है, लेकिन अदरक वाली चाय खासतौर से बहुत लोगों को पसंद आती है। चाहे आप अदरक का किसी भी रूप में सेवन करे, ये न केवल आपकी सेहत को फायदा पहुंचाता है बल्कि आपकी खूबसूरती को भी निखार सकता है। आइए, जानते हैं कैसे -
 
1 अदरक में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते है, जो उसे सेहत और सौन्दर्य के लिए खास बना देते हैं। अदरक न सिर्फ कई छोटी-मोटी बीमारियों को दूर करता है बल्कि चेहरे की रौनक को बढ़ाने में भी मदद करता है।
 
2 अदरक का किसी भी रूप में सेवन करने से रक्त संचार दुरुस्त रहता है, जिससे सौन्दर्य के लिए कई फायदे होते है जैसे त्वचा पर भी निखार आना,   झुर्रियां दूर होना और सिर के बाल तेजी से बढ़ने में मदद मिलना शामिल हैं।
 
3 अदरक में एंटीसेप्टिक गुण होते है, जिस वजह से चेहरे के कील-मुंहासे दूर होने में मदद मिलती हैं।
 
4 अगर आपको सिर में डेंड्रफ की समस्या है, तो अदरक के तेल का इस्तेमाल करने से डेंड्रफ व रूसी दूर होती है।
 
5 अगर आपको किसी हिस्से में जलन हो रही है, तो अदरक के रस को वहां रखने से आराम मिलता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भीषण गर्मी और जंगल की आग से झुलसता यूरोप, 40 डिग्री के पार हो सकता है तापमान

उधमसिंह शहीद दिवस पर जानें इस वीर क्रांतिकारी के बारे में 10 अनसुने तथ्य

उजाले उनकी यादों के: डॉ. बशीर बद्र

मध्य प्रदेश में पुनर्जीवित हो रही गुरुकुल की सनातन परंपरा

बाघ संरक्षण और पर्यावरण संतुलन

अगला लेख