Hanuman Chalisa

असल उम्र से बहुत कम दिखना चाहती हैं, तो अपनाएं ये 4 ब्यूटी टिप्स

इन दिनों हमारी जीवनशैली काफी बदल गई है, दिनचर्या गलत हो गई है, प्रदूषण की समस्या बढ़ी है व तनाव का स्तर भी बढ़ा है। इन्हीं सब चीजों का विपरीत असर हमारी त्वचा पर भी पड़ रहा है। लोग अब कम उम्र में  ही अपनी जवानी खो रहे हैं और उम्रदराज दिखने लगे हैं। अगर आप अपने चेहरे को जवां बनाए रखना चाहते  हैं, तो ये 4 तरीके जरूर आजमाएं- 
 
1. अंडे का फेस पैक लगाए- 
 
अगर आपको अंडे व इसकी महक से कोई दिक्कत न हो तो आप अंडे के अंदर वाला सफ़ेद भाग निकाल कर अच्छे से फेंट लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाए। इससे आपकी स्किन स्वस्थ और नरम हो जाएगी।
 
2 – दही और शहद का फेस पैक लगाए-
 
एक बाउल में 2 चम्मच दही और आधा चम्मच शहद मिलाएं, चाहें तो इसमें कुछ बूंदे नींबू की डाल सकते है। अब इस मिश्रण को अच्छे से  मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। यदि आपके घर पर 'विटामिन ई' की केप्सूल हो, तो उसे भी खोलकर इस पेस्ट में डाल सकते है। (विटामिन ई की केप्सूल बाजार में आसानी से मिल जाती है।) इस फेस पैक को 15 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाएं फिर चेहरा पानी से धो लें।

 
 
3. चेहरे पर नारियल तेल की मसाज करें-
 
रोजाना रात को सोने से पहले अपने चेहरे, गले व अन्य झुर्रियों वाले हिस्सों पर नारियल तेल की मसाज करें। ऐसा नियमित करने से आपकी झुर्रियां धीरे-धीरे मिटने लगेंगी।
 
4. अंगूर के गुदे से मसाज करें-
 
हरे अंगूर का पल्प व गुदा एक बाउल में निकाल लें। इससे अपने चेहरे व झुर्रियों वाले हिस्से की 20 मिनिट तक मसाज करें। 2-3 दिनों में इसे दोहराएं, अंगूर के गुदे की मसाज से भी आपकी झुर्रियों खत्म होने लगती है और आपकी उम्र कम दिखने लगती है।

ALSO READ: कॉन्टेक्ट लैंस पहनती हैं, तो मेकअप करने से पहले ये टिप्स जरूर जान लें

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम के लिए जानें खास 7 डाइट प्लान और इम्युनिटी बढ़ाने वाले घरेलू उपाय

बाल कविता: अकड़म बकड़म

Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

अगला लेख