suvichar

Holi Special : चेहरे पर चढ़े रंग को उतारने के लिए करें घरेलू face mask का इस्तेमाल

Updated: मंगलवार, 3 मार्च 2020 (17:06 IST)
होली में जहां ढेर सारी मस्ती होती है तो वहीं चेहरे पर चढ़े रंग को उतारने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इन रंगों का असर चेहरे की त्वचा को नुकसान काफी नुकसान पहुंचाता है। ड्राईनेस, त्वचा में खुजली, मुंहासे इन सब समस्याओं का सामना हमें करना पड़ता है। लेकिन कुछ घरेलू फेसमास्क से इन समस्याओं से निजात पाई जा सकती है।
 
तो आइए जानते हैं कुछ घरेलू उबटन जिनके इस्तेमाल से आपको होली पर ढेर सारे रंगों को छुड़ाना आसान होगा वहीं आपकी त्वचा में निखार भी आएगा।
 
मसूर की दाल का उबटन
 
सबसे पहले आप मसूर की दाल को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद इसे दूध में भिगोकर रख दें। 3 से 4 घंटे भीगने के बाद आप इसका अच्छा पेस्ट बना लें और कच्चा दूध इसमें मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक अच्छे से सूखने दें और फिर धो लें। इस पेस्ट से आपके चेहरे से रंग तो निकलेगा ही, साथ ही आपके चेहरे पर यह निखार भी लाएगा।
 
उड़द की दाल और बादाम
 
उड़द की दाल को रातभर भिगोकर रख लें, साथ ही बादाम भी भिगोकर रखें। अगले दिन इन दोनों को पीसकर इनका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में 1 चम्मच दूध मिला लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ दें, फिर ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें।
 
बेसन का उबटन
 
जब भी उबटन की बात आती है तो बेसन का उबटन इसमें जरूर शामिल होता है, क्योंकि बेसन हर तरह की स्कीन को सूट करता है वहीं इसके सौंदर्य लाभ भी होते हैं। तो आइए जानते हैं बेसन का उबटन आपको इस समस्या से कैसे निजात दिला सकता है?
 
बेसन के उबटन के लिए
 
सबसे पहले 1 चम्मच बेसन लें। इसमें मलाई और शहद समान मात्रा में मिला लें। अब इसमें आपको कुछ बूंदें नींबू की मिलानी हैं। इन्हें अच्छी तरह से मिलाकर इस फेसमास्क को अपने चेहरे पर लगा लें। अब हल्के हाथों से अपने पूरे चेहरे पर मसाज करें। कुछ देर बाद जब उबटन सूख जाए, तो चेहरे को साफ पानी से धो लें।
 
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

अगला लेख