sundarkand

Holi Tips : घरेलू उबटन से छुड़ाएं चेहरे पर लगा रंग

Updated: मंगलवार, 3 मार्च 2020 (17:13 IST)
होली रंगों का त्योहार है और इस रंगों के त्योहार पर सभी मग्न नजर आते हैं। लेकिन होली के बाद जब बात त्वचा पर रंगों की आती है तो इसे निकालने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है और वो भी इस बात का ध्यान देते हुए कि हमारी त्वचा को कोई नुकसान न हो और इस परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए सबसे ज्यादा काम आते हैं घरेलू उबटन।
 
तो आइए जानते हैं घरेलू उबटन के बारे में जिसकी सहायता से आप इस समस्या से पा सकते हैं निजात।
 
दही को अपने शरीर पर लगाकर हल्के हाथों से इससे मसाज करें। दही त्वचा से रंग उतारने में बहुत सहाय़ता करता है। जैसे ही आप दही से शरीर की मसाज कर लें तो इसके बाद दही और गेहूं के आटे का उबटन तैयार करें। इसके लिए आपको 1 चम्मच दही और 1 चम्मच आटा लेना है। अब इन्हें समान मात्रा में मिलाकर अपने चेहरे पर और जहां-जहां रंग लगा है, वहां इसे लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करते रहें। यह उबटन बहुत कारगर साबित होता है।
 
कच्चे दूध से करें अपने चेहरे की मसाज : इसके लिए आप 1 कटोरी में कच्चे दूध को ले लीजिए और इससे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद उबटन तैयार करें। इसके लिए 1 चम्मच बेसन, चुटकीभर हल्दी, आधा चम्मच मलाई और आधा चम्मच शहद लीजिए। इन्हें अच्छी तरह से मिलाकर अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद चेहरे को धो लें।
 
बेसन और दही का फेसमास्क
 
इसके लिए आप दोनों को समान मात्रा में मिला लीजिए। अब इस फेसमास्क को अपने पूरे चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। अब इसे साफ पानी से धो लें। यह आपकी त्वचा से रंग निकालने में बहुत मदद करता है।
 
शहद-नींबू का पेस्ट
इसके लिए 1 चम्मच शहद लीजिए अब इसमें कुछ बूंदे नींबू की मिला लीजिए। इसका पेस्ट तैयार कर अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट से आपके चेहरे का रंग भी निखरेगा और नींबू चेहरे पर जमा होली के रंग को साफ करने में भी आपकी मदद करेगा।
 
 
ध्यान रहे, उबटन के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें। यह आपके चेहरे पर नमी बनाए रखेगा।
 
 
 
 
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख