sundarkand

Holi Hair Care : रंगों से बालों को सुरक्षि‍त रखने के लिए जरूर जानिए खास टिप्स

Updated: गुरुवार, 5 मार्च 2020 (13:54 IST)
होली से लेकर रंगपंचमी तक खेले जाने वाले रंग कहीं प्राकृतिक तो कहीं केमिकल युक्त होते हैं, लेकिन रंग कोई भी हो, बालों पर इनका असर नकारात्मक ही होता है। इन रंगों से बालों को सुरक्षि‍त रखने के लिए जरूर जानिए यह 5 टिप्स, ताकि आपके बालों को रंगों की नजर न लगे - 
 
1 रंग खेलने के पहले बालों पर नारियल तेल, जैतून तेल और बादाम के तेल को मिलाकर अच्छी तरह से मसाज करें ताकि‍ सारे बालों पर तेल अच्छी तरह से लग जाए। इससे होली का रंग बालों को नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा।
 
2. रंग खेलने के पहले आप चाहें तो बालों पर प्लास्टि‍क मास्क भी लगा सकते हैं, ताकि बालों को पूरी तरह से सुरक्षि‍त रखा जा सके। इससे बाल रंगों और गीलेपन से बचे रहेंगे और होली भी मन जाएगी।
 
3. बालों को बार-बार पानी से धोते रहें, ताकि बालों पर लगा रंग निकलता रहे। होली खेलने के बाद भी पहले बालों को साफ पानी से धोएं, उसके बाद शैंपू या अन्य संसाधनों को प्रयोग करें।
 
4. बाल धोने के लिए कोशि‍श करें, कि हर्बल शैंपू का ही प्रयोग करें। केमिकल युक्त शैंपू रंगों के साथ क्रिया कर आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। शैंपू का प्रयोग भी पानी में घोलकर करें।
 
5. बाल धोने के बाद उन्हें रगड़ें नहीं, बल्कि खुद ब खुद सूखने दें। इसके बाद बालों में हल्के गुनगुने तेल की मालिश करें ताकि बालों को पोषण मिल सके और रंगों के नुकसान को कम किया जा सके। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख