biodatamaker

Beauty Care : पैरों की सही देखभाल के लिए अपनाएं इन टिप्स को

Updated: सोमवार, 11 मई 2020 (18:45 IST)
पैरों की सही देखभाल न करने पर एड़ियों का फटना जैसी समस्या आम हो जाती है। लंबे समय तक पानी में काम करना या धूल-मिट्टी में घूमने से इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी फटी एड़ियों से परेशान हैं तो कुछ आसान उपायों को अपनाकर आप इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ खास टिप्स जिन्हें अपनाने से आप फटी एड़ियों को कह देंगे अलविदा...।
 
नारियल के तेल से रात में सोने से पहले अच्छी तरह से पैरों की मसाज करें। ऐसा करने से एड़ियां खूबसूरत और कोमल बनती हैं।
 
ग्लीसरीन में नींबू की कुछ बूंदें और थोड़ा-सा गुलाब जल मिला लें। इसे भी रात में सोने से पहले ही इस्तेमाल करें। कुछ दिनों में आप देंखेगे कि फटी एड़ियां ठीक हो रही हैं।
 
विटामिन ई के कैप्सूल के ऑइल को लेकर इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जैल मिला लें। इन्हें नियमित अपने पैरों पर लगाएं। इससे आपको फटी एड़ियों की परेशानी से आराम मिलेगा।
 
कुछ देर तक पैरों को हल्के गर्म पानी में डुबोकर रखें। अब इसे प्यूमिक स्टोन से अच्छे से रगड़ें। इसके बाद पानी से पैरों को बाहर निकालकर अच्छी तरह से पोंछ लें और क्रीम लगा लें।
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख