dharma sangrah

Quarantine Beauty Tips: बेसन के खास फेस पैक से पाएं 5 सौन्दर्य लाभ

Updated: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (13:48 IST)
इस वक्त आपको खुद का ख्याल रखने का बेहतरीन समय मिला लें। लॉकडाउन का समय हैं इस दौरान आप पूरा समय सिर्फ घर में ही मौजूद है तो क्यों न इस खाली समय में खुद की देखभाल कि जाएं और अपनी त्वचा को और स्वस्थ, सुंदर बनाया जाएं। तो आइए जानते है। बेसन के कुछ खास फेस पैक। अलग- अलग स्कीन टाइप के त्वचा के हिसाब से हम आपको बता रहे हैं। इस फेसपैक के नियमित इस्तेमाल से आप पा सकती हैं। मनचाही त्वचा आइए, जानते हैं चेहरे पर बेसन का पेस्ट लगाने के फायदे-
 
1 मुरझाई त्वचा के लिए - सूर्य की पराबैंगनी किरणों या फिर प्रदूषण के कारण पैदा होने वाली त्वचा समस्याओं निपटने के लिए बेसन का पैक लगाना फायदेमंद है। साथ ही यह त्वचा के असमान रंग, दाग धब्बे और मुरझाई त्वचा में भी जान डालने के लिए बेहद लाभकारी है।
 
2 तैलीय त्वचा के लिए - तैलीय त्वचा को सामान्य रखने और खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बेसन में गुलाबजल मिलाकर प्रयोग करें। इस पैक को लगभग 1 घंटे तक त्वचा पर लगाए रखें और पानी से धो लें। इसके अलावा आप बेसन में दही या मलाई भी मिक्स कर सकते हैं। इसे चेहरे पर 20 मिनट लगाना सही होगा।
 
3 रूखी त्वचा - रूखी त्वचा को नमी प्रदान करने के लिए बेसन के साथ दूध की मलाई, शहद और एक चुटकी हल्दी डालकर पेस्ट बनाएं और लगाएं। इससे त्वचा मॉइश्चराइज होगी और चेहरे का रूखापन दूर होकर चेहरा दमक उठेगा।
 
4 धूप से झुलसी त्वचा - त्वचा पर होने वाली टेनिंग के लिए बेसन काफी प्रभावी है। यह मृत त्वचा को हटाकर त्वचा की चमक को फिर से स्टोर करता है। इसके लिए 4 चम्मच बेसन में 1 चम्मच नींबू, 1 चम्मच दही और 1 चुटकी हल्दी मिलाएं। झुलसी हुई त्वचा पर इसे सूखने तक लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें। रोजाना इसे करने से बहुत जल्द टेनिंग खत्म होकर त्वचा साफ और चमकदार हो जाएगी। 
 
5 रोमछिद्र खुलना - त्वचा के रोमछिद्र या पोर खुलने से त्वचा में गंदगी जल्दी प्रवेश करती है जिससे मुहांसे या अन्य समस्याएं भी होती है। इससे बचने के लिए बेसन में कुकंबर का रस और गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाना फायदेमंद होता है। 12 घंटे इस पेस्ट को लगाने के बाद ठंडे पानी से धो लें। सप्ताह में 3 बार इसे आजमाने से त्वचा के रोमछिद्र बंद होते हैं और कसाव आता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Guru Purnima Essay: हिन्दी निबंध: गुरु पूर्णिमा: गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का महापर्व

Happy Guru Purnima Messages: गुरु पूर्णिमा के 10 सबसे खास, भावात्मक और आकर्षक शुभकामना संदेश

आखिर कौन है यूपी में नकल संस्कृति का जनक?

बयानों की आग में झुलसता भारत: क्या शब्दों से बढ़ रही है देश की मुश्किलें?

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्तों को दें इन 5 में से कोई एक गिफ्ट

अगला लेख