Hanuman Chalisa

बारिश में स्किन प्रॉब्लम्स से बचाएंगे ये 4 हेल्थ और ब्यूटी टिप्स

बारिश के मौसम में स्क‍िन प्रॉब्लम्स जैसे खुजली, जलन और लाल दाग बन जाना आम समस्याएं हैं। इस मौसम में स्किन पर कई तरह के इंफेक्शन भी आसानी से हो जाते हैं, ऐसे में कुछ टिप्स जानना आपके लिए बहुत जरूरी है, जो इस मौसम में भी आपकी स्किन को हेल्दी और खूबसूरत बनाने में सहायक होंगी। आइए, जानते हैं - 
 
1. साफ-सफाई का रखें पूरा ध्यान - 
 
बरसात के मौसम में ज्यादातर बीमारियां व इंफेक्शन गंदगी की वजह से होते हैं। इसलिए अपने चेहरे, हाथ और पैरों को समय-समय पर अच्छे फेस वॉश से साफ करते रहें और उन्हें सूखा रखें।
 
2. चेहरे पर टोनर लगाएं -
 
इस मौसम में वातावरण में नमी ज्यादा रहती है, जिस वजह से त्वचा के पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं, जो मुंहासों का कारण बनते हैं। इससे बचने के लिए आप किसी अच्छे एंटी-बैक्टीरियल टोनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहें तो टोनर की जगह गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकती है।
 

ALSO READ: त्वचा में लाना हो कसाव, तो करें यह 5 उपाय
 
3. मॉइश्चराइजर यूज करें -
 
अगर आपको लगता है कि बरसात में मॉइश्चराइजर लगाने से त्वचा चिपचिपी हो जाएगी, तो आप गलत सोच रही हैं। बरसात में भी त्वचा को पोषण की जरूरत होती ही है। बरसात के पानी से भींगने पर त्वचा ड्राई हो जाती है, इससे खुजली और रैशेज हो जाते हैं। ऐसे में मॉइश्चराइजर लगाना छोड़े नहीं। ऑयली स्किन हों, तो आप ऑयल-फ्री मॉइश्चराइजर लगा सकती हैं।
 
 
4. धूप में सनस्क्रीन लगाएं -
 
बरसात के बाद जब धूप होती है तो बहुत ही तीखी होती है। धूप में निकलना हो तो बिना सनस्क्रीन लगाए नहीं निकलें। सनस्क्रीन से त्वचा अल्ट्रा वायलेट किरणों से सुरक्षित रहेगी।

ALSO READ: इन 5 स्थ‍ितियों में भूलकर भी न करें त्वचा पर स्क्रब

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

कविता: लाल किला तुझे सलाम

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

अगला लेख