sawan somwar

Hartalika Teej 2020 : Makeup के इन आसान Tips को फॉलो कर आप नजर आएंगी बेहद खूबसूरत

Updated: मंगलवार, 18 अगस्त 2020 (16:29 IST)
हरतालिका तीज का त्योहार  महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखता है। हरतालिका तीज पर महिलाएं अपने पति की  लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं और निर्जला व्रत करती हैं। वहीं कुछ जगहों पर इस व्रत को कुंवारी कन्याएं सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए भी रखती हैं। इस खास अवसर पर महिलाओं के 16 श्रृंगार का भी बहुत महत्व होता है।
 
अधिकतर महिलाएं पार्लर जाकर अपनी खूबसूरती को निखारना चाहती है और खुद को परफेक्ट लुक देना ज्यादा पसंद करती हैं। लेकिन कोविड-19 के कारण इस वक्त आप अगर बाहर जानें से बचना चाहती है और पार्लर से दूरी बनाए रखना चाहती हैं, तो घर पर ही आप खुद  को परफेक्ट मेकअप कर एक बेहतरीन लुक दें सकती हैं। 
 
तो आइए जानते है मेकअप टिप्स-
 
इस मौसम में आपको वॉटरप्रूफ मेकअप का चुनाव करना चाहिए, क्योंकि इस मौसम में उमस के कारण आपका मेकअप खराब हो सकता है और चेहरा ऑइली नजर आ सकता है। 
 
ज्यादा हैवी मेकअप करने से बचें व हल्का मेकअप ही करें।
 
मेकअप से पहले अपनी त्वचा को अच्छी तरह से क्लीजिंग मिल्क से साफ करें। आप कच्चे दूध से भी अपने चेहरे को साफ कर सकती है। 
 
इसके बाद एक कपड़े में कुछ आइस क्यूब लें। इसे अपने पूरे चेहरे पर रगड़ें। ऐसा करने से आपको फ्रेश लुक मिलेग व आपका मेकअप लंबे समय तक बरकरार रहेगा।
 
अपने पूरे चेहरे पर प्राइमर का इस्तेमाल करें। यह आपकी त्वचा को इवन टोन देने में मदद करेगा, साथ ही मेकअप लंबे समय तक बना रहेगा।
 
इसके बाद अपनी त्वचा के रंग के हिसाब से बेस का चयन करें। इसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं जिससे बेस आपकी त्वचा के ऊपर-ऊपर नजर न आए। आप इसे मेकअप ब्लैंडर की मदद से लगा सकती हैं।
 
स्किन पर अब फेस पाउडर लगाएं लेकिन ध्यान दें कि ज्यादा न लगाएं, बस टचअप करें, क्योंकि फिर इससे मेकअप ओवर दिखने लगता है।
 
अब बारी आती है आपके चेहरे के सबसे खूबसूरत हिस्से यानी आपकी आंखों की। आंखों का मेकअप करते समय इस बात का ख्याल रखें कि यदि आप आंखों का मेकअप डार्क कर रही हैं, तो आपको लिपस्टिक लाइट रखनी है, वरना आपका मेकअप ओवर लग सकता है। लेकिन दिन के समय मेकअप लाइट रखना ही बेहतरी है। इसके लिए आप आईलाइनर लगाएं, आंखों की वॉटर लाइन के पास हल्का काजल लगाएं, फिर मसकारा। इससे पलकें घनी व काली नजर आती हैं और आंखों की खूबसूरती भी बढ़ जाती है, लेकिन आपका मस्कारा भी वॉटरप्रूफ होना चाहिए।
 
लिप्स के मेकअप के लिए आप मैट लिपस्टिक का चयन कर सकती हैं। यदि आंखों को लाइट मेकअप दिया गया है तो आप चैरी रेड लिपस्टिक, ब्राउन, ऑरेंज जैसे लिपस्टिक कलर लगा सकती हैं। इसे भी आप स्कीन टोन के हिसाब से लगाएं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

अगला लेख