ramcharitmanas
✕

हेयर स्ट्रेटनिंग से हो सकता है बालों को नुकसान

Updated: सोमवार, 23 सितम्बर 2019 (16:34 IST)
- नेहा रेड्‍डी

खूबसूरत बालों की चाहत हर किसी की होती है। लंबे, सिल्की व शाइनी बालों की तमन्ना हर लड़की की होती है। इसके लिए लड़कियां सहारा लेती हैं हेयर स्ट्रेटनिंग का जिससे उनके बाल भले ही कुछ समय के लिए ही सही, पर सिल्की, स्ट्रेट और शाइनिंग हो जाते हैं। इसके लिए पॉर्लर में जाकर लंबे-चौड़े बिल की भी उनको परवाह नहीं होती है।
 
भले ही आपको पॉर्लर में स्ट्रेटनिंग में लगे पैसों की परवाह न हो, पर अपने बालों की परवाह तो सभी लड़कियों को होती है। क्या आप जानते हैं कि बालों में स्ट्रेटनिंग के क्या नुकसान हो सकते हैं? कुछ समय की बालों की खूबसूरती लंबे समय का नुकसान करवा सकती है। चाहे वो स्ट्रेटनिंग घर में आप ऑफिस या कॉलेज जाते समय करें या केमिकल्स ट्रीटमेंट के साथ परमानेंट स्ट्रेटनिंग करवाएं, इससे बालों को तो नुकसान होता ही है। तो अगर आप हेयर स्ट्रेटनिंग की सोच रही हैं तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान। 
 
अगर आप बालों की स्ट्रेटनिंग करवाने की सोच रही हैं तो एक बात यह भी जान लीजिए कि यदि आप बालों को सीधा करवाना चाहती हैं तो आपके बालों की नमी इससे जा सकती है और बाल रूखे तथा बेजान हो सकते हैं, क्योंकि हेयर स्ट्रेटनिंग बालों की प्राकृतिक नमी को खत्म कर देता है।
 
अगर आप रोज बालों को स्ट्रेट कर रही हैं तो यह आपके बालों को ड्राय कर सकता है और दोमुंहे बालों की भी समस्या हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि बालों को हफ्ते में एक या दो बार ही स्ट्रेट करें, रोज-रोज नहीं।
 
आपके बालों में नेचुरल ऑइल होता है, जो आपके बालों को शाइनी बनाता है और जब आप बालों को स्ट्रेट करवाते हैं, तब उस समय बालों से निकलने वाला धुआं आपके बालों की नेचुरल चमक को खत्म कर देता है। 
 
हेयर स्ट्रेटनिंग आपके बालों को कमजोर करता है जिससे आपके बाल कमजोर होने के कारण झड़ सकते हैं, क्योंकि हेयर स्ट्रेटनिंग के समय आपके बालों में केमिकल्स का भी प्रयोग किया जाता है, जो आपके बालों की जड़ों को कमजोर करता है।
 
हम बालों को खूबसूरत बनाने के लिए इन ट्रीटमेंट की तरफ रुख करते हैं लेकिन ये ट्रीटमेंट लंबे समय तक नहीं रहते हैं और एक समय बाद आपके बालों से धीरे-धीरे स्ट्रेटनिंग हटते चली जाएगी जिससे कि आपके बाल बेहद ही रूखे और बेजान नजर आने लगेंगे और हर बार आपको यह ट्रीटमेंट लेना पड़ सकता है।
 
बार-बार हेयर स्ट्रेट करना आपके बालों की ग्रोथ को भी नुकसान पहुंचा सकता है और आपके बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं, साथ ही स्कैल्प भी ड्राय हो जाती है जिससे डेंड्रफ होने का खतरा बना रहता है।
 
हेयर स्ट्रेटनिंग के बाद आपको पॉर्लर द्वारा बताए गए शैम्पू का ही इस्तेमाल करना पड़ता है जिसे आप हमेशा इस्तेमाल कर पाओ, यह कभी-कभी मुमकिन नहीं हो पाता और बालों को पूरी तरह से मेंटेन कर पाना मुश्किल हो जाता है और बाल धीरे-धीरे बेजान नजर आने लगते हैं।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

अगला लेख