dharma sangrah
✕

Hair Smoothening At Home : जानिए क्या होता है हेयर स्मूदनिंग ट्रीटमेंट, घर में कैसे कर सकते हैं?

Updated: मंगलवार, 25 अगस्त 2020 (14:07 IST)
सिल्की व शाइनी बालों की चाहत हर एक नारी की होती है जिसके लिए महिलाएं क्या कुछ जतन नहीं करतीं। वहीं फैशन के साथ युवतियां अपने बालों को सिल्की और स्ट्रेट बनाने के लिए केमिकल ट्रीटमेंट करवाने से भी पीछे नहीं हट रही हैं। आपने हेयर स्मूदनिंग के बारे में तो सुना ही होगा। आखिर क्या होता है हेयर स्मूदनिंग ट्रीटमेंट? आइए जानते हैं।
 
रूखे व बिखरे बेजान बालों को मुलायम व स्ट्रेट करने के लिए हेयर स्मूदनिंग तकनीक का सहारा लिया जाता है। इस ट्रीटमेंट में बालों को अलग-अलग सेक्शनों में बांटकर उसमें केमिकल लगाकर सिल्की और स्ट्रेट बनाया जाता है।
 
केमिकल को पूरे बालों में लगाने और इसके सूखने के बाद फ्लैट आयरन से बालों को सीधा किया जाता है। हेयर स्मूदनिंग का असर 5 से 6 महीने तक रहता है। इसके बाद यदि आप चाहें तो फिर इस ट्रीटमेंट को करवा सकती हैं।
 
यदि आप रसायन का इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं और बालों को नेचुरल तरीके से स्ट्रेट और स्मूद बनाना चाहती हैं तो आप घर पर ही हेयर स्मूदनिंग कर सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे?
 
घर में करें हेयर स्मूदनिंग ट्रीटमेंट बालों को बिना नुकसान पहुंचाए-
 
जैतून के तेल में केले को अच्छी तरह से मैश कर लें। इस मास्क को लगाने से पहले आप इस बात का ख्याल रखें कि आपके बाल साफ होने जरूरी हैं। इसके लिए आप 1 दिन पहले बालों में अच्छी तरह से शैम्पू कर लें। फिर इस हेयर मास्क को लगाएं।
 
अंडे के सफेद भाग में शहद और ऑलिव ऑइल मिला लें। अब अपने बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर इसे अपने पूरे बालों में लगा लें। इस मास्क को कम से कम 30 मिनट तक अपने बालों में लगा रहने दें फिर बालों को धो लें।
 
नारियल तेल और नींबू का मास्क बनाने के लिए 1 कटोरी नारियल तेल को गुनगुना गर्म कर लें। अब इसमें 1 नींबू डालें और इसे अपने बालों पर लगाकर इसकी मसाज कर लें, फिर बालों में स्टीम लें। स्टीम लेने के लिए पानी को अच्छी तरह से गर्म करें। फिर तौलिये को गर्म पानी में डुबोकर इसे अपने बालों में लपेटकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। ऐसा 2 से 3 बार करें, फिर बालों में शैम्पू कर लें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

31 अक्टूबर पुण्यतिथि: इंदिरा गांधी की मृत्यु कब, कहां, क्यों और कैसे हुई थी?

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

अगला लेख