Hanuman Chalisa

Hariyali Teej : इन आसान टिप्स को फॉलो कर घर में ही करें, पार्लर जैसा फेशियल

Updated: बुधवार, 22 जुलाई 2020 (17:58 IST)
Facial At Home 
 
चेहरे की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए इसकी सही देखभाल की भी जरूरत होती है। और इसके लिए सही समय पर चेहरे पर फेशियल करना भी जरूरी है। इसकी जरूरत तब और ज्यादा बड़ जाती है। जब त्योहार नजदीक हो वक्त है। हरियाली तीज का ऐसे में आप फेशियल करने के बारे में सोच रही है, लेकिन पार्लर से भी दूरी बनाएं रखना चाहती है। तो हम आपको इस लेख में बता रहे है, कि कैसे आप कुछ आसान स्टेप को फॉलो कर घर में ही कर सकती है पार्लर जैसा फेशियल आइए जानते हैं।
 
तो आइए जानते हैं कुछ खास टिप्स जिसे अपनाकर आप घर में कर सकती हैं फेशियल।
 
सबसे पहले अपने बालों को अच्छी तरह से पीछे बांध लें ताकि वे फेशियल करते समय चेहरे पर न आएं।
 
अब चेहरे को वॉश कर लीजिए। इसके लिए आप अपना फेसवॉश भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
 
इसके बाद कच्चा दूध लें और इससे अपने चेहरे पर मसाज करके कॉटन से अपनी त्वचा को पोंछ लें।
 
इसके बाद बारी आती है स्क्रब की। इसके लिए आप चावल का आटा लें और इसमें 1 चम्मच दही और कुछ बूंदें नींबू की मिलाएं और इससे अपने चेहरे पर स्क्रब करें।
 
अब चेहरे को साफ पानी से धों लें और 1 कटोरी में 2 चम्मच दूध और 1 चम्मच शहद लें। इससे अपने चेहरे की अच्छी तरह से मसाज करें। अच्छी तरह से मसाज करने के बाद चेहरे को कॉटन से क्लीन कर लें या आप पानी से चेहरे को साफ भी कर सकती हैं। अब चेहरे को अच्छी तरह से पोंछ लें।
 
अब बारी आती है स्टीम की। इसके लिए पानी गर्म करें और उसमें रूमाल या छोटा टॉवेल डालकर अपने चेहरे पर स्टीम लें।
 
इसके बाद लास्ट में अपने चेहरे पर फेसपैक लगाएं।
 
फेसपैक बनाने के लिए
 
1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच आटा और इसमें कुछ बूंदे नींबू की मिलाएं। टमाटर का रस इनमें अच्छी तरह मिला लें और इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने के बाद साफ पानी से चेहरे धो लें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

अगला लेख