dharma sangrah

Facemask For Dry skin : रूखी त्वचा से पाएं निजात अपनाएं ये खास फेसपैक

Updated: शनिवार, 10 अक्टूबर 2020 (13:56 IST)
बदलते मौसम में चेहरे पर रूखापन साफ नजर आता है। इससे निजात पाने के लिए हम हर तरह के प्रयास भी करते है, लेकिन त्वचा में सॉफ्टनेस नहीं आ पाती। इस लेख में हम आपको एक ऐसे फेसपैक के बारे में बता रहे है, जो आपकी ड्राई स्किन की परेशानी को बिलकुल खत्म कर देगा। जी हां केला का फेसमास्क आपकी त्वचा में ग्लो लाने के साथ-साथ त्वचा से रूखापन भी दूर करता हैं। केला न केवल सेहत के लिए स्वास्थ्यवर्धक होता है बल्कि इसका फेस पैक बनाकर लगाने से आपकी त्वचा में भी निखार आ सकता है। केला का कई प्रकार से फेस पैक बनाकर त्वचा पर लगाया जा सकता हैं। आइए, जानते हैं 5 प्रकार के बनाना फेस पैक -
 
1 केला फेस पैक
यह सबसे आसान फेस पैक है, इसके लिए केले को मसल लें और इस पेस्ट को अपने चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा ग्‍लो करने लगेगा।
 
2 केला और तेल फेस पैक
इसके लिए आप मसले हुए केले में कुछ बूंदे किसी भी तेल की मिलाएं जैसे ऑलिव ऑयल या बादाम तेल। अब इस पेस्ट को 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर रखें फिर चेहरा धोलें।
 
3 केला और शहद फेस पैक
जिनकी त्वचा अधिक ड्राय है, उनके लिए केला और शहद फेस पैक लगाना बहुत कारगर साबित होगा, क्योंकि ये दोनों ही बहुत अच्छे मॉइश्चराइजर  होते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए आधा मसले हुए केले में 1 चम्‍मच शहद मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 10-15 मिनट के लिए लगाएं फिर चेहरा धोलें। इससे ड्राय स्किन को भरपूर नमी मिलेगी और त्वचा ग्‍लो करने लगेगी।
 
4 केला और दूध फेस पैक
इसके लिए मसले हुए केले में बराबर मात्रा में दूध डालकर फेस पैक बनाएं। यह भी त्वचा को कोमल बनाएगा।
 
5 केला और ओट फेस पैक
इसके लिए आधे केला में, आधा छोटा कप ओट मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इसे 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर रखें फिर हल्‍के हाथों से रगड़ कर धोलें। इस फेस पैक से आपके ब्‍लैकहेड निकलने में भी मदद मिलेगी।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

अगला लेख