Daily Horoscope
✕

इन face pack से पाएं dry skin से छुटकारा

Updated: गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020 (15:56 IST)
रूखी त्वचा वाले लोगों को अपनी त्वचा की नमी बरकरार रखने के काफी ध्यान देना पड़ता है। हम आपको बता रहे हैं 5 प्रकार के फेस पैक (face pack) जो रूखी त्वचा पर चमत्कारी असर दिखाते हैं -
 
1 केला फेस पैक -
यह सबसे आसान फेस पैक है, इसके लिए केले को मसल लें और इस पेस्ट को अपने चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा ग्‍लो करने लगेगा।
 
2 केला और तेल फेस पैक -
इसके लिए आप मसले हुए केले में कुछ बूंदे किसी भी तेल की मिलाएं जैसे ऑलिव ऑयल या बादाम तेल। अब इस पेस्ट को 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर रखें फिर चेहरा धोलें।
 
3 केला और शहद फेस पैक -
जिनकी त्वचा अधिक ड्राय है, उनके लिए केला और शहद फेस पैक लगाना बहुत कारगर साबित होगा, क्योंकि ये दोनों ही बहुत अच्छे मॉइश्चराइजर
होते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए आधा मसले हुए केले में 1 चम्‍मच शहद मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 10-15 मिनट के लिए लगाएं फिर चेहरा धोलें। इससे ड्राय स्किन को भरपूर नमी मिलेगी और त्वचा ग्‍लो करने लगेगी।
 
4 केला और दूध फेस पैक - 
इसके लिए मसले हुए केले में बराबर मात्रा में दूध डालकर फेस पैक बनाएं। यह भी त्वचा को कोमल बनाएगा।
 
5 केला और ओट फेस पैक -
इसके लिए आधे केला में, आधा छोटा कप ओट मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इसे 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर रखें फिर हल्‍के हाथों से रगड़ कर धोलें। इस फेस पैक से आपके ब्‍लैकहेड निकलने में भी मदद मिलेगी।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

कविता: टाट पर बैठी अम्मा के दीये

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

अगला लेख